भारी पड़ेगा 'छोटे भाईजान' से पंगा, अब्दू के आंसुओं की कीमत चुकाएंगे ये कंटेस्टेंट

Updated on 26-10-2022 07:02 PM

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक बहुत कम वक्त के भीतर सबके फेवरिट बन गए हैं। अब्दू रोजिक और साजिद खान की जोड़ी दर्शकों को खूब हंसा रही है। न सिर्फ घर के भीतर बल्कि घर के बाहर भी उनकी फैन फॉलोइंग बहुत स्ट्रॉन्ग हो चुकी है। सबको हंसाने-गुदगुदाने वाले अब्दू रोजिक को लेकिन हाल ही में बहुत तेज गुस्सा आया। अब्दू का ये रूप देखकर सभी दंग रह गए।

कहां से शुरू हुई ये पूरी कहानी?
बिग बॉस ने खिलाड़ियों के सामने हॉरर नॉमिनेशन टास्क इंट्रोड्यूज किया जिसमें उन्हें जोड़ों में यह तय करना था कि वो दो जोड़े कौन से होंगे जिनमें एक नॉमिनेशन्स के लिए होगा और दूसरा खिलाड़ियों को चुनेगा। पहले टीना दत्ता और निमृत कौर अहलूवालिया ने गौतम विग को नॉमिनेट किया और बाद में निमृत कौर, टीना दत्ता, सौंदर्या और अब्दू रोजिक नॉमिनेट हो गए।

प्रियंका ने नहीं मानी अब्दू की बात
अब्दू और प्रियंका को साथ में नॉमिनेट किया गया और अब फैसला सुंबुल और गौतम के हाथों में था। प्रियंका ने खुद को डिफेंड करने के लिए कहा कि मैं अपने फैसले खुद ले सकती हूं लेकिन अब्दू के साथ कोई भी फैसला लेने के लिए मुझे शिव और साजिद से बात करनी पड़ती है, क्योंकि वही दोनों उसे गाइड करते हैं। 

अब्दू ने साजिद से कही दिल की बात
अब्दू ने खुद को डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन गौतम और सुंबुल ने उसे नॉमिनेट कर दिया। पहले तो अब्दू ने इस पर कोई खास रिएक्शन नहीं दिया और हंसी-मजाक में बात उड़ाने की कोशिश की लेकिन फिर जब वह अपने दोस्तों के पास गया तो उसने बताया कि अब सुंबुल और प्रियंका उसकी दुश्मन बन चुकी हैं। अब्दू ने जाकर साजिद को भी यह बात बताई कि वह बहुत अपसेट है। साजिद ने अब्दू को शांत करने की कोशिश की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
 15 June 2026
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
 15 June 2026
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
 15 June 2026
आमिर खान स्‍टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
 13 June 2026
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
Advt.