अस्पताल में मरीजों को परोसा मुर्गा-भात, 3 आरोपी गिरफ्तार...

Updated on 16-08-2024 01:56 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला अस्पताल में सावन माह के दौरान मरीजों को मुर्गा-भात परोसने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दू संगठनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी और इस मामले में गौरेला के एकता नगर के रहने वाले ओबेश खान, पेंड्रा के रहने वाले मोहम्मद शहाबुददीन, गौरेला के रखने वाले सखर फारूखी को बीएनएस एक्ट की प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया जहां सभी को 21 अगस्त तक जेल भेज दिया गया है। मामला जिले के गौरेला थाना का है।

ये है पूरा मामला
पेंड्रा जिला प्रशासन के द्वारा जिला चिकित्सालय के सामने गुरूकुल मैदान में आजादी का पर्व मनाया जा रहा था। उसी दौरान जिला अस्पताल में कुछ अज्ञात लोग खाने पीने का सामान वितरित करने एक गाड़ी में पहुंचे और मुर्गा- भात वितरण करने लगे। तभी वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करते हुए वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद खाना बांटने वाले लोग वहां से चले गये। इस मामले की जानकारी सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा को मिली तो वो मौके पर पहुंचे। जहां स्टॉफ से मामले की जानकारी लेने के बाद गौरेला थाना में इसकी लिखित शिकायत भेजी और एफआईआर के लिये कहा।

हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी
वहीं सावन के महीने में और स्वतंत्रता दिवस के दिन सरकारी जिला अस्पताल में मुर्गा भात बांटने की जानकारी बजरंग दल और दूसरे संगठनों को हुयी तो वो जिला अस्पताल पहुंचे। जहां सीएमएचओ के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुये उन्होंने आपत्ति दर्ज करायी।

सीएमएचओ बोले- किसी को भी नहीं दी गई थी अनुमति, बाजू से आये थे


इस मामले को लेकर सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, किसी को भी अस्पताल में इस प्रकार खाना बांटने की परमिशन नहीं दी गयी थी। खाना बांटने वाले लोग मुख्य गेट से नहीं आये है, जहां सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। वे बाजू में स्थित छोटे दरवाजे से आए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.