मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने न्यायालय परिसर में लोकार्पित उप डाकघर में खुलवाया पहला खाता

Updated on 29-06-2024 06:36 PM

बेमेतरा। मुख्य न्यायाधिपति, न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर व न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा, न्यायाधीश / पोर्टफोलियों जस्टिस, जिला बेमेतरा द्वारा वर्चुअल माध्यम से जिला बेमेतरा के सिंघौरी व तहसील साजा में न्यायिक कर्मचारियों के निवास के लिए नवनिर्मित आवासीय कालोनी व बेमेतरा जिला न्यायालय परिसर में भारतीय उप डाकघर का लोकार्पण किया गया। 

चीफ जस्टिस, न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा जिला प्रशासन को न्यायिक कर्मचारियों के लिए सुन्दर, गुणवत्तायुक्त आवास बनाये जाने पर शुभकामनाएँ दी गयी। मुख्य न्यायाधिपति के द्वारा पोर्टफोलियों जस्टिस, न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा को भी उनके सतत् मार्गदर्शन में त्वरित गति से बरसात के पहले ही कर्मचारियों के आवास का कार्य पूर्ण होने से हार्दिक बधाई दी। साथ ही न्यायिक कर्मचारियों को यह संदेश दिया गया कि उन्हें जैसे स्वच्छ व गुणवत्ता वाले आवास प्रदान किये गये है उसकी स्वच्छता व गुणवत्ता को बनाये रखेंगे जिससे वे और उनका परिवार स्वस्थ्य और खुश रह सके। 

न्यायाधिपति द्वारा वन विभाग, जिला प्रशासन को कहा गया कि आवासीय कॉलोनी में स्थित रिक्त भूमि के आस-पास पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण हेतु कार्यक्रम कराये। जिससे हमारे आस-पास का वातावरण सकारात्मकता से भरपूर रहे, और कर्मचारीगण ऊर्जावान रहते हुए अपने कर्तव्य के प्रति सक्रिय रहकर कार्य कर सके। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, कलेक्टर रणवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रणीश चौबे सहित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, अपर/डिप्टी कलेक्टर विभागीय अधिकारीगण, भारतीय उप डाकघर के अधिकारीगण प्रवर अधीक्षक उप संभागीय निरीक्षक, मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारीगण, न्यायालय के कर्मचारीगण, नागरिकगण उपस्थित थे। 

बेमेतरा के सिंधौरी में न्यायिक कर्मचारी कालोनी में चार ब्लॉक एच, आई व जी टाईप में 22 परिवार के लिए क्वाटर्र निर्मित किये गये है। कॉलोनी में ही सामुदायिक भवन भी निर्मित किया गया है, जिसमें कॉलोनीवासी मिल-जुल कर अपने परिवारिक और कॉलोनी के कार्यकम को भी आयोजित कर सकते है। कॉलोनी का निर्माण किये जाने में बच्चों के खेलकूद हेतु भी भूमि रखी गई है। तालुका साजा के न्यायिक कर्मचारियों के आवास हेतु चार ब्लॉक एच, आई एवं जी टाईप में 17 परिवार के लिए आवास निर्मित किये गये है। जिला न्यायालय परिसर के नवीन भारतीय उप डाकघर में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा डाकघर में उपस्थित होकर सर्वप्रथम खाता खुलवाया गया और न्यायिक कर्मचारीगण, अधिवक्तागण को बचत के महत्व को समझाते हुए डाकघर में संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लिए जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.