मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निक्षय सूरजपुर के लिए सपथ दिलाई

Updated on 31-12-2024 12:56 PM

 सूरजपुर।  क्षय रोग को समूल रूप से नष्ट करने से टीबी मुक्त भारत का निर्माण होगा। इसका पहला चरण टीबी मुक्त पंचायत से शुरू होता है।

एक हजार के जनसंख्या में तीस लोगों का जांच अनिवार्य रूप से करवाना है। इस कार्य की सफलता के लिए सामुदायिक सहभागिता और जागरूकता आवश्यक है। जब भी और जहां भी सामुदायिक बैठकें हो रही है वहां टीबी की चर्चा जरूर करें। यह बातें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कपीलदेव पैकरा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहते हुए लोगों को सपथ दिलाई। जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ जे एस आर सरूता ने कहा कि किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए स्वविवेक अति आवश्यक है। आप जहां भी जाये मौका का तलाश करें तथा समयानुकूल वातावरण का स्वयं निर्माण करे और अपनी काम की बातें जरूर करें। पिरामल फाऊंडेशन कुछ ऐसा ही करता है। इन्हें विशेष रूप से आमंत्रण नहीं किया जाता पर टीबी मुक्त भारत के लिए कार्य कर रहे हैं तो अपने अनुकूल माहौल बना लेते हैं जनसमस्या निवारण शिविर में भी टीबी मुक्त भारत की बातें मंच कर रहे हैं। ऐसा ही कार्य सभी को करना है।

दैनिक कार्य तो सभी को करना है परन्तु थोड़ा हटकर सोचिए। जिला कार्यक्रम समन्वयक संजीत कुमार ने कहा कि नियमित गतिविधियों का क्रम रूकना नहीं चाहिए। नि क्षय निरामय कार्यक्रम का सप्ताहिक समीक्षा राज्य और केंद्र से किया जा रहा है।

पिरामल फाऊंडेशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी महेन्द्र तिवारी ने कहा कि अन्तरविभागीय विभागों से बेहतर समन्वय बनाएं और उसका लाभ उठायें अच्छा परिणाम आयेगा।

लेप्रा सोसायटी के रितेश गुप्ता ने कहा कि हाईरिस्क एरिया, हाईरिस्क कम्युनिटी का पहचान कर प्राथमिकता के तौर पर रणनीति बनाये।

पिरामल फाऊंडेशन के जिला कार्यक्रम समन्वयक राज नारायण द्विवेदी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि समस्या का समाधान हमें स्वयं ढ़ुढ़ना होगा।

स्थानीय स्तर की परिस्थितियां अलग अलग होती। यदि कोई व्यक्ति आपकी बातें नहीं मानता या सुनना नहीं चाहता तो जिले के अधिकारी भी वहां जाकर कुछ नहीं कर सकते।

ऐसी समस्या का समाधान उसी आस-पास ढ़ुढ़ना होगा। वह व्यक्ति किसी न किसी का बातें सुनता होगा उससे उक्त व्यक्ति का काउंसलिंग करवाना सार्थक होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.