मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खरसिया में 205 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Updated on 15-09-2022 05:25 PM
मुख्यमंत्री ने खरसिया को दी बड़ी सौगात।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण में रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा में 205 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत के 13 विभिन्न विकास के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें 19 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित 8 कार्यो का लोकार्पण एवं 185 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 5 कार्यों का शिलान्यास कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कार्यक्रम के दौरान जिन कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा 11 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से दो सड़क निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग द्वारा 5 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से तुरेकेला-हालाहुली मार्ग का मजबूतीकरण कार्य, शिक्षा विभाग द्वारा 75 लाख रुपये की लागत से बरभौना में हाईस्कूल भवन निर्माण, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 91 लाख रुपये की लागत से हमर लैब एवं ब्लड बैंक, आयुर्वेद विभाग द्वारा 16 लाख रुपये की लागत से शासकीय आयुर्वेद औषधालय हेतु मुरा में नवीन भवन निर्माण तथा 16 लाख रुपये की लागत से शासकीय होम्योपैथी औषधालय हेतु हालाहुली में नवीन भवन निर्माण कार्य शामिल है।शिलान्यास कार्य के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा 75 लाख रुपये की लागत से खरसिया के छोटे मुड़पार में हाईस्कूल भवन निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु द्वारा 64 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से रेलवे ओव्हर ब्रिज एवं रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 120 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से खरसिया, रायगढ़ एवं पुसौर में 36 रेट्रोफिटिंग योजना, 129 सिंगल विलेज योजना एवं 01 सोलर योजना के कार्य शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.