मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित शिक्षकों को दी बधाई और शुभकामनाएँ

Updated on 30-08-2024 06:03 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईटीआई भोपाल के 2 शिक्षकों का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिये चयन होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आईटीआई भोपाल के 2 शिक्षकों का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिये चयन होना हमारे लिये अत्यंत हर्ष का विषय है। यह न केवल आपके व्यवसायिक प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास में उत्कृष्टता को मान्यता देता है, बल्कि कड़ी मेहनत और समपर्ण का भी प्रतीक है। साथ ही अन्य सभी शिक्षकों के लिये प्रेरणास्त्रोत है। समस्त प्रदेशवासी आप दोनों के इस अद्वितीय योगदान के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर गौरवान्वित हैं।

उल्लेखनीय है कि आईटीआई भोपाल के 2 शिक्षक श्रीमती प्रेमलता राहंगडाले एवं श्री प्रशांत दीक्षित को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है। दोनों शिक्षकों को 5 सितम्बर 2024 को शिक्षक दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में सम्मानित किया जायेगा। शिक्षकों को सम्मान स्वरूप 50 हजार रूपये नगद राशि एवं मेडल प्रदान किया जायेगा।

श्रीमती राहंगडाले शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल में ट्रेड सीओपीए की प्रशिक्षण अधिकारी हैं। श्रीमती राहंगडाले 11 वर्ष से अधिक समय से शिक्षिका हैं। उन्होंने दृष्टिबाधित छात्रों को प्रशिक्षण देने पर विशेष ध्यान दिया है। श्रीमती राहंगडाले विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास ही नहीं वरन उनके समग्र विकास पर कार्य करती हैं।

श्री प्रशांत दीक्षित शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल में ट्रेड मैकेनिक डीजल के एक अनुभवी प्रशिक्षण अधिकारी हैं। उनके विद्यार्थी वर्तमान में भारतीय रेलवे, बीएआरसी और प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनियों जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवारत है। उन्होंने प्रशिक्षण की प्रभावी विधियां विकसित कीं, जिससे प्रशिक्षकों और प्रशिक्षुओं दोनों को लाभ हुआ। वे न केवल छात्रों को उद्यमशीलता के प्रयासों के लिए प्रेरित करते हैं बल्कि ई-सामग्री के विकास में भी अग्रणी रहे हैं। कोविड महामारी के बीच, उन्होंने एजुकेशनल वीडियो की एक चेन बनाई जिससे देश भर के लाखों छात्र लाभान्वित हुए। अब डीजीटी के भारत कौशल पोर्टल पर इसका उपयोग किया जा रहा है।

श्री दीक्षित ने ऑटोमोटिव लैब विकसित करने, उपकरण और मशीनरी निर्दिष्ट करने में तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करके मध्यप्रदेश कौशल विकास परियोजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। व्यावसायिक प्रशिक्षण के अतिरिक्त, वह अपने प्रशिक्षुओं के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करते हैं और यूएनएफपीए के तकनीकी सहयोग से कौशल विकास निदेशालय मध्यप्रदेश के जीवन कौशल कार्यक्रम में शामिल हैं। श्री दीक्षित का समर्पण और अभिनव दृष्टिकोण व्यावसायिक प्रशिक्षण के भविष्य को आकार दे रहा है, उत्कृष्टता को प्रेरित कर रहा है और पूरे देश में कौशल विकास को आगे बढ़ा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.