मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथरस एवं इंदौर की घटना पर दु:ख व्यक्त किया

Updated on 04-07-2024 10:56 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में वंदे मातरम गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक के पूर्व अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में हुई श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु एवं इंदौर के अनाथ आश्रम के मासूम बच्चों के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर जिला प्रशासन को घटना की विस्तृत जाँच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने संस्था के प्रबंधक पर कार्रवाई करने को भी निर्देशित किया है। डॉ. यादव ने बताया कि हाथरस की घटना में ग्वालियर की एक महिला की भी मृत्यु हुई है। उन्होंने इंदौर की घटना में मृत बच्चों तथा ग्वालियर की महिला के परिजनों को प्रारंभिक रूप से दो-दो लाख रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि प्रदेश में होने वाले सभी बड़े आयोजनों से संबंधित जिला प्रशासन आवश्यक रूप से तालमेल रखे। उन्होंने निर्देशित किया कि सतर्कता बरतते हुए ऐसे आयोजनों में आने-जाने के मार्गों के स्पष्ट चिन्हांकन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 August 2026
भोपाल, भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) द्वारा जुलाई महीने के कार्यों, आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के बाद देशभर के प्रमुख पदाधिकारियों का 'रिपोर्ट कार्ड' जारी किया गया है।इस रिपोर्ट कार्ड…
 18 August 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला आज मोहन सरकार करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता…
 18 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में शामिल ई-बसों की मंगलवार से संख्या बढ़ जाएगी। 10 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर और उतरेंगी। इसके बाद इनकी संख्या 20 हो जाएगी।…
 18 August 2026
एग्रीगेटर कंपनियों के खिलाफ टैक्सी चालक संघ की हड़ताल के चलते भोपाल में मंगलवार रात 12 बजे से ओला, उबर समेत अन्य कैब का संचालन बंद है। बुधवार सुबह भोपाल…
 18 August 2026
भोपाल। आपराधिक न्याय प्रणाली में देरी की एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। करीब छह साल पहले शहर को हिला देने वाले नाबालिग बालिकाओं के यौन शोषण और सामूहिक दुष्कर्म…
 18 August 2026
भोपाल। हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और कर्मश्री संस्था की ओर से निकली तिरंगा यात्रा में यातायात और सड़क सुरक्षा के नियम टूटे हैं। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस…
 18 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भारत सरकार की भारत औद्योगिक विकास योजना के अंतर्गत पहले चरण में 11 औद्योगिक पार्क बनाए जाना प्रस्तावित हैं। 9,047 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक अधोसंरचना विकसित…
 18 August 2026
भोपाल। बजरिया थाना क्षेत्र के विजयनगर में शराब पार्टी के बाद गाली-गलौज करना एक युवक को भारी पड़ गया। नशे में दोस्तों से विवाद के बाद चार युवकों ने उसके…
 18 August 2026
भोपाल। जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना की संचालक नेहा मराव्या के अपर संचालक स्तर के अधिकारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार से कलम बंद हड़ताल के बाद अब आयुक्त महिला एवं बाल…
Advt.