मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री पिथोडे की पुस्तक का किया विमोचन

Updated on 03-10-2024 06:19 PM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, के निदेशक श्री तरुण कुमार पिथोडे की पुस्तक ‘मास्टर योर डेस्टिनी-लैसंस फ्रॉम लोहानी’ का नई दिल्ली में विमोचन किया। इस अवसर पर भारतीय रेलवे सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री अश्वनी लोहानी भी उपस्थित थे, जिनके सार्वजनिक प्रशासन और प्रबंधन में उल्लेखनीय कैरियर और जीवन से यह पुस्तक प्रेरित है।

‘मास्टर योर डेस्टिनी-लेसंस फ्रॉम लोहानी’ श्री पिथोड़े द्वारा लिखी हुई 6ठी पुस्तक है। यह पुस्तक प्रबंधन के विविध पहलुओं को अनोखे ढंग से प्रस्तुत करती है। पुस्तक में श्री लोहानी द्वारा विभिन्न स्तरों पर आई चुनौतियों का बखूबी सामना करने के जिक्र के साथ-साथ उनके वरिष्ठों, मित्रों, सहकर्मियों और कनिष्ठों के अनुभवों और फीडबैक पर प्रकाश डाला गया है। उनके द्वारा विभिन्न संगठनों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अपनाई गई रणनीतियों का भी वर्णन इस पुस्तक में है। श्री पिथोडे द्वारा लिखी गई यह पुस्तक पूर्व अधिकारी श्री लोहानी के सुदीर्घ अनुभवों को समेटे हुए यह पुस्तक भावी अधिकारियों और कॉर्पोरेट जगत को बेहतर प्रबंधन की विशिष्ट सीख देती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 August 2026
भोपाल, भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) द्वारा जुलाई महीने के कार्यों, आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के बाद देशभर के प्रमुख पदाधिकारियों का 'रिपोर्ट कार्ड' जारी किया गया है।इस रिपोर्ट कार्ड…
 18 August 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला आज मोहन सरकार करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता…
 18 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में शामिल ई-बसों की मंगलवार से संख्या बढ़ जाएगी। 10 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर और उतरेंगी। इसके बाद इनकी संख्या 20 हो जाएगी।…
 18 August 2026
एग्रीगेटर कंपनियों के खिलाफ टैक्सी चालक संघ की हड़ताल के चलते भोपाल में मंगलवार रात 12 बजे से ओला, उबर समेत अन्य कैब का संचालन बंद है। बुधवार सुबह भोपाल…
 18 August 2026
भोपाल। आपराधिक न्याय प्रणाली में देरी की एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। करीब छह साल पहले शहर को हिला देने वाले नाबालिग बालिकाओं के यौन शोषण और सामूहिक दुष्कर्म…
 18 August 2026
भोपाल। हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और कर्मश्री संस्था की ओर से निकली तिरंगा यात्रा में यातायात और सड़क सुरक्षा के नियम टूटे हैं। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस…
 18 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भारत सरकार की भारत औद्योगिक विकास योजना के अंतर्गत पहले चरण में 11 औद्योगिक पार्क बनाए जाना प्रस्तावित हैं। 9,047 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक अधोसंरचना विकसित…
 18 August 2026
भोपाल। बजरिया थाना क्षेत्र के विजयनगर में शराब पार्टी के बाद गाली-गलौज करना एक युवक को भारी पड़ गया। नशे में दोस्तों से विवाद के बाद चार युवकों ने उसके…
 18 August 2026
भोपाल। जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना की संचालक नेहा मराव्या के अपर संचालक स्तर के अधिकारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार से कलम बंद हड़ताल के बाद अब आयुक्त महिला एवं बाल…
Advt.