मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिजली कंपनी मुख्यालय गोविंदपुरा में करेंगे पौध-रोपण

Updated on 02-08-2024 06:39 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गोविन्दपुरा स्थित मुख्यालय परिसर में 6 अगस्त को प्रातः 11 बजे पौध-रोपण कर बिजली कंपनियों के परिसर में पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ करेंगे। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम‘‘ अभियान के तहत प्रदेश में बिजली कंपनियों के परिसर में एक लाख से अधिक पौधे लागाये जायेंगे।

मंत्री श्री तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 19 हजार, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 18 हजार 800, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 20 हजार, ट्रांमिसन कंपनी द्वारा 19 हजार, पॉवर जनरेटिंग कंपनी द्वारा 19 हजार और मध्यप्रदेश पॉवर मेनेजमेंट कंपनी द्वारा 5 हजार से अधिक पौधे लगाये जायेंगे। उन्होंने निर्देशित किया है कि अधिकारी-कर्मचारी लगाये जाने वाले पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्‍वास कैलाश सारंग,  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर एवं महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय सहित जन-प्रतिनिधि, कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक भी 6 अगस्त को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गोविन्दपुरा स्थित मुख्यालय परिसर में पौध-रोपण करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.