इंदौर की उद्यमी महिलाओं को मुख्यमंत्री ने दिया राज्य स्तरीय एमएसएमई पुरस्कार

Updated on 20-06-2023 06:10 PM
इंदौर। सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग के क्षेत्र में निरंतर अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि एमएसएमई द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने, उनकी दक्षता और काबिलीयत को सामने लाने के प्रयास भी लगातार जारी हैं। इससे न केवल महिलाओं में आर्थिक सक्षमता आई है बल्कि आत्मनिर्भरता भी बढ़ी है। इसके चलते मध्यप्रदेश एमएसएमई समिट 2023 का आयोजन भोपाल में किया गया, जिसमें उद्यमी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में इंदौर की दो महिलाओं को भी पुरस्कार मिला है।

शहर की शिखा विशाल जायसवाल व निहारिका अजय जायसवाल को राज्य स्तरीय एमएसएमई पुरस्कार, 2020-21 की विशिष्ट श्रेणी, महिला उद्यमशीलता के लिए दिया गया। इस उपलब्धि पर शिखा जायसवाल ने कहा कि समाज में महिलाओं को आगे बढाने और उनके कौशल को सराहने के हम सदैव से पक्षधर रहे हैं। इसलिए यह पुरस्कार और भी खास बन जाता है। हम विगत कई वर्षों से टूल्स और मशीन्स उद्योग में निरंतर और सफलतापूर्वक सेवाएं दे रहे हैं।

हमारे उत्पाद गुणवत्ता और ड्यूरेबिलिटी के लिए पहचाने जाते हैं। आज अपने श्रम, लगन और पूर्ण समर्पण के साथ किए काम के परिणामस्वरूप यह सम्मान पाकर बहुत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। इससे हमारा अच्छा काम करने का उत्साह और बढ़ गया है।

इस पुरस्कार के तहत विजेताओं को 25000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। इस दौरान एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, महापौर मालती राय व एमएसएमई सचिव पी. नरहरी ने पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.