मुख्यमंत्री ने चयनितों को आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों की सौंपा नियुक्ति पत्र

Updated on 30-08-2023 05:54 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आयोजित बेरोजगारी भत्ता योजना के राशि अंतरण कार्य व आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के हितग्राहीगण भी वीसी माध्यम से लाइव जुड़े। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कौशल विकास व तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण अवनीश कुमार शरण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ से हुई। मुख्यमंत्री बघेल ने बटन दबाकर हितग्राहियों के खाते में बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत माह अगस्त 2023 में 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रुपए की राशि अंतरण किए। इस योजना अंतर्गत अब तक 146 करोड़ 98 लाख 95 हजार रुपए की राशि अंतरित की जा चुकी है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 3974 हितग्राहियों को 99 लाख 35 हजार रुपए की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने बालोद, धमतरी, बिलासपुर, जशपुर, कोंडागांव और सरगुजा के हितग्राहियों से लाइव कार्यक्रम में सीधे बात की।

मुख्यमंत्री बघेल ने सभी हितग्रहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि यह योजना हितग्राहियों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए लागू की गई। माता-पिता परिवार के आवश्यक खर्च में कटौती कर बच्चों को पढ़ाते हैं। पढ़ाने के बाद कोइ रोजगार, व्यापार, नौकरी नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति में माता-पिता से आवश्यक कापी-किताब, पॉकेट खर्च आदि के लिए पैसे मांगने निर्मित होती है, तब बेरोजगारी भत्ता की राशि उनके लिए मदद का कार्य करती है। राज्य सरकार प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से जिले के औद्योगिक, व्यापारिक संस्थानों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है। उप-मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि यह संपूर्ण खुशी का विषय है। हर महीने यह बेरोजगारी भत्ता राशि बढ़ती चली जा रही है। आज प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति पत्र मिल रही है, उनको बधाई एवं शुभकामनाएं।

कलेक्टोरेट सारंगढ़ में मुख्य अतिथि नगरपालिका सारंगढ़ के उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रकुमार नेताम, नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान की ओर से जिले के निवासी अंनतराम और भूपेन्द्र कुमार पटेल को आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक कौशल विकास पुरूषोत्तम स्वर्णकार, नगरपालिका सारंगढ़ के बेरोजगारी भत्ता शाखा के रोशन यादव सहित हितग्राहीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.