मुख्यमंत्री ने जांजगीर में नवनिर्मित तहसील कार्यालय का किया लोकार्पण

Updated on 05-05-2025 06:14 PM

रायपुर। सुशासन तिहार के तहत ‘संवाद से समाधान’ की भावना के साथ आकस्मिक दौरे पर जांजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने नव-निर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। अंग्रेजी शासन काल में वर्ष 1883 में बना पुराना तहसील भवन अब इतिहास बन गया है, और उसकी जगह 4 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन जनता को समर्पित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन तक सेवाओं की सरल, सहज और सुगम पहुँच सुनिश्चित हो, और यह नवीन तहसील कार्यालय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस भवन से क्षेत्र के 54 गांवों और 24 पटवारी हल्कों के नागरिकों को राजस्व से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

नवीन तहसील भवन में प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों के कुशल संचालन के लिए आवश्यक समस्त सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसमें लोक सेवा केंद्र के माध्यम से जाति, निवास, आय प्रमाण-पत्र जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी, वहीं आवक-जावक शाखा में दस्तावेजों का नियमानुसार प्रेषण और आवाज सुनिश्चित किया जाएगा। न्यायालयीन दस्तावेजों के संधारण के लिए नजीर शाखा, निर्वाचन से संबंधित कार्यों के लिए निर्वाचन शाखा, भूमि व राजस्व अभिलेखों के लिए कानूनगो शाखा तथा राजस्व वसूली और आर्थिक प्रबंधन के लिए मालजमादार कक्ष की स्थापना की गई है। साथ ही, कार्यालय भवन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी, तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार के प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों के लिए सर्वसुविधायुक्त कक्ष बनाए गए हैं।



इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक व्यास कश्यप, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2025
कोरिया। जिले में मनाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जन समस्याओं पर त्वरित निराकरण की दिशा में प्रशासन द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा…
 07 May 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के धरसीवा ब्लॉक के ग्राम परसतराई के शासकीय…
 07 May 2025
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप आमजनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जरूरतमंद वर्गों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए…
 07 May 2025
रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में तेलीबांधा तालाब परिसर में क्विज एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आम लोगों की भीड़ उमड़ी रहीं। उत्साह के साथ लोगों ने बढ़कर-चढ़कर प्रतियोगिता में हिस्सा…
 07 May 2025
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन-तिलहन लगाकर कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा…
 07 May 2025
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासन और जनता के मध्य सीधे संवाद के लिए सुशासन तिहार का आयोजन 08 अप्रैल से 31 मई तक पूरे प्रदेश…
 07 May 2025
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, सेतु विभाग,गृह निर्माण मंडल और मेडिकल विभाग के सी जी एम एस सी…
 07 May 2025
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नियम में 2012 यथा संशोधित 2025 के तहत वृद्धजनों एवं दिव्यांगों के साथ-साथ अब विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को भी तीर्थ यात्रा कराने का नियम बनाया…
 07 May 2025
जशपुरनगर। राज्य में शासन-प्रशासन को संवेदनशील, जनोन्मुखी और पारदर्शी बनाने के साथ ही जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है।…
Advt.