मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

Updated on 30-03-2023 08:55 PM

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का गरिमामय आयोजन उसूर ब्लाक के आवापल्ली में संपन्न हुआ। जहां 02 जोड़े हिन्दू, 04 इसाई, 01 मुस्लिम और 20 जोड़े आदिवासी नवदंपति ने अपने-अपने धार्मिक, सामाजिक रीति रिवाज एवं परंपरा अनुसार एक दूसरे के हमसफ़र बने। इस अवसर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष श्री कमलेश कारम जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य श्री प्रवीण डोंगरे, बीज निगम के सदस्य श्री इम्तियाज खान, जिला पंचायत सदस्य श्री सोमारू कश्यप, सरिता चापा, जनपद अध्यक्ष अनिता तेलम सहित सहित सीईओ जिला पंचायत श्री रविकुमार साहू जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री लुपेन्द्र महिनाग एसडीएम उसूर श्री मनोज बंजारे सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों ने नव दंपति को सुखद वैवाहिक जीवन का शुभ आशीर्वाद दिए। इस अवसर पर विधायक श्री विक्रम मंडावी ने प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि हजारों माता.पिता को अपने बच्चों की शादी की चिंता रहती है किन्तु आर्थिक रुप से सक्षम नहीं होने के कारण और वैवाहिक आयोजन अधिक खर्चीला होने से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहारा बनती है। माता.पिता और वर-वधु में उत्साह देखने को मिला जो इस योजना से लाभान्वित हुये शासन निःशुल्क विवाह करा रही है। आर्थिक बोझ से मुक्ति मिल रही है विधायक श्री विक्रम मंडावी ने कहा जिस तरह से आवापल्ली मे विवाह समारोह हुआ वह सामाजिक, धार्मिक सद्भावना और समरसता एक मिशाल है क्योंकि सभी नवदंपति ने अपने.अपने रीतिरिवाजों के अन्तर्गत एक दूसरे के जीवनसाथी बने है ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.