मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वनांचल के निवासियों के लिए वरदान साबित : केदार कश्यप

Updated on 28-03-2025 12:32 PM

नारायणपुर। राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य के गरीब माता-पिता भी अपने कन्याओं की धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ विवाह संपन्न कराते हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के 120 जोड़े हितग्राहियों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से लाभान्वित किया गया है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 27 मार्च गुरूवार को इंडोर स्टेडियम माहका में मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, जलसंसाधन, कौशल, विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के उपस्थिति में संपन्न कराई गई।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवदम्पतियों को शुभकामनाएं देते हुए सुखमय जीवन की बधाई देते हुए कहा कि यह समाजिक व्यवस्था के अनुरूप जीवन का एक समाजिक व्यवस्था के साथ विवाह संपन्न करई जाती है। उन्होंने दहेज प्रथा का प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे वंनाचल में यह व्यवस्था नहीं होने के कारण आसानी के साथ शादी संपन्न कराई जाती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप गरीब परिवारों के बेटे बेटियों का सुखमय जीवन व्यतित करने के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ किया गया है। प्रदेश के लाखों बेटे बेटियों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नवदम्पतियों को बधाई संदेश को देते हुए सुखमय जीवन जीने की शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश के गरीब परिवारों के कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना लागू की गई है। कन्या के विवाह के संदर्भ में होने वाली आर्थिक कठिनाइयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाली फिजूल खर्ची को रोकना एवं सादगी पूर्ण विवाह को बढ़ावा देना, सामूहिक विवाह के आयोजन के माध्यम से गरीबों के मनोबल एवं आत्मसम्मान बढ़ाना, सामाजिक स्थिति में सुधार एवं सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन करना, दहेज के लेनदेन को रोकथाम करना इसका मुख्य उद्देश्य है। इस योजना के तहत् गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले अथवा मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अंतर्गत राशन कार्डधारी परिवार के सदस्य तथा एक परिवार की दो कन्याओं को लाभान्वित किया जाता है।

राज्य सरकार द्वारा पात्रता रखने वाली कन्याओं को इस योजना के अंतर्गत 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें 15 हजार रूपये की सामग्री तथा कन्याओं को 35 हजार रूपये की राशि बैंक ड्राफ्ट या खाते के माध्यम से दी जाती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना के तहत् प्रदेश के गरीब परिवार के कन्याओं की विवाह कराने में आर्थिक मदद दी जाती है, इसके लिए वर-वधु के माता-पिताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किए हैं।

कार्यक्रम को जिला पंचायत के अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपलिका अध्यक्ष इन्द्रप्रसाद बघेल और कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने भी नवदम्पतियों को बधाई देते हुए संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मण्डावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेण्डी, जनपद पंचायत ओरछा के अध्यक्ष नरेश कोर्राम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ओरछा मंगडूराम नूरेटी, सर्वआदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, गौतम एस गोलछा, बृजमोहन देवांगन जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बिरेन्द्र बहादुर पंचभाई और एसडीएम अभयजीत मण्डावी सहित पार्षदगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.