मुख्यमंत्री मोहन यादव का दावा, बिहार में विरोधियों ने उनका हेलीपैड खोदा, अधिकारियों ने किया खंडन

Updated on 05-11-2025 01:03 PM
 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को यह दावा करके खलबली मचा दी कि चुनावी राज्य बिहार में उनकी एक रैली के आयोजन स्थल तक जाने वाले हेलीपैड और सड़क सत्तारूढ़ एनडीए के विरोधियों ने खोद दी। मुख्यमंत्री यादव ने बिहार में अपने जनसभा के दौरान इस घटना का जिक्र किया।

वीडियो क्लिप भी शेयर की

घटना की जगह का जिक्र किए बिना मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी एक वीडियो क्लिप भी शेयर की है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा, जब मैं यहां आया, तो मुझे बताया गया कि एनडीए की जीत से डरे हमारे विरोधियों ने हेलीपैड और सड़क खोद दी है। लेकिन मैं विचलित नहीं हुआ और अपनी जान की परवाह किए बिना मौके पर पहुंच गया।

पटना में रोड शो और मधेपुरा में चुनावी सभा की

दिन में मोहन यादव ने पटना में एक रोड शो किया, और शहर के बाहरी इलाके मनेर में एक रैली को संबोधित किया। इसके अलावा, मधेपुरा जिले में एक और चुनावी सभा की। हालांकि, पटना और मधेपुरा, दोनों जिलों के प्रशासन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस दावे का खंडन किया।

अधिकारियों ने किया खंडन

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए, पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम ने कहा, हमें ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है। दरअसल, संबंधित क्षेत्रों के अधिकारियों ने भी ऐसी कोई सूचना नहीं दी है।

इसी तरह की राय जताते हुए पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने पीटीआई को बताया, ऐसी कोई घटना मेरी जानकारी में नहीं आई है।

संपर्क करने पर मधेपुरा के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने पीटीआई को बताया, सोमवार को उनकी जनसभा के दौरान मधेपुरा में ऐसा कुछ नहीं हुआ। मधेपुरा में उनके जनसभा संबोधन के दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.