मवेशियों के इलाज के लिए अब गौठानों में पहुुंचेगे मोबाईल वेटनरी वाहन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Updated on 25-07-2023 03:33 PM
सर्व यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन 

रायपुर, 24 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौ-पालन और डेयरी उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शासन ने अनेक कदम उठाए गए हैं। गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई है। इसी कड़ी में अब प्रदेश में हाट-बाजार क्लीनिक योजना की तर्ज पर मवेशियों के इलाज के लिए जल्द ही मोबाईल वेटनरी वाहन प्रारंभ किए जाएंगे। मोबाईल वेटनरी वाहन तय कार्यक्रम के अनुसार गौठानों में पहुंचेंगे जहां ग्रामीण अपने मवेशियों का इलाज करा सकेंगे। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में सर्व यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल को संबोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डेयरी उद्योग को दिए जा रहे प्रोत्साहन से दूध के उत्पादन में 50 हजार लीटर की वृद्धि हुई है। उन्होंने सर्व यादव समाज से राज्य शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर डेयरी सेक्टर को मजबूत करने का आव्हान किया। इस अवसर पर सर्व यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री रमेश यदु के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में यादव समाज को सामाजिक भवन के लिए जमीन और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का चांदी का मुकुट तथा गजमाला पहनाकर तथा भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा और बैलगाड़ी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। 

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न विधानसभाओं में भेंट-मुलाकात के दौरान यादव समाज सहित सभी समाजों को रियायती दर पर जमीन तथा भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। सामाजिक भवन होने से विभिन्न समाजों को सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए खेती-किसानी, पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित कर वहां महिलाओं और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हाल ही में टाटा टेक्नालाजिस के साथ 36 आईटीआई के उन्नयन के लिए 1188 करोड़ रूपये की परियोजना का एमओयू किया गया है। इन आईटीआई में युवाओं को आधुनिक ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। सर्व यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री रमेश यदु ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए बताया कि मुंगेली और भाटापारा में यादव समाज का भवन बनकर तैयार हो गया है। अंबिकापुर सहित अनेक स्थानों पर मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार जमीन समाज को आबंटित कर दी है। इस अवसर पर यादव समाज के सर्वश्री अटल बिहारी यादव, केनूराम यादव, देवनारायण यादव, सुशील यादव, कमलेश यादव, गणेश यादव, परसादी यादव, रासबिहारी यादव, रामपुकार यादव, रामचंद्र यादव, पप्पु यादव, सुरेश यादव, निलेश यादव, परमेश्वर यादव सहित विभिन्न जिलों से आए यादव समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.