बेटियों को शिक्षित व सक्षम बनाती ’मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना’

Updated on 10-06-2023 10:07 PM
धमतरी। मुख्यमंत्री बघेल ने गरीब, किसान और श्रमिकों के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं संचालित की हैं, ताकि उनकी किसी ना किसी तरह से मदद हो सकें। प्रदेश सरकार की इन्हीं योजनाओं में से एक है, श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित’मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना’, जिससे जिले के श्रमिक वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना का लाभ लेने वाली धमतरी शहर की पेशे से मजदूर श्रीमती लोकेश्वरी यादव बतातीं हैं कि पति की मृत्यु के बाद उन्हें ऐसा लगा मानो दुखों का पहाड़ गिर गया हो। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दृढ़ निश्चय कर बच्चों की परवरिश और पढ़ाई कराकर उन्हें आगे बढ़ाने की मन में ठान ली। किसी भी अभिभावक की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है, बच्चों की अच्छी शिक्षा, उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना और जीवन में हर परिस्थिति का डटकर सामना कराना। इन्हीं सब बातों को सोचते हुए लोकेश्वरी मेहनत-मजदूरी करने लगी थी, कि अचानक उसे लोक सेवा केन्द्र से ’मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना’ की जानकारी मिली। लोकेश्वरी ने बिना देरी किए तत्काल आवश्यक दस्तावेजों के साथ योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया और उसका आवेदन पास हो गया।

विभाग से मिले इन पैसों से लोकेश्वरी ने अपनी बेटी कुमारी साक्षी को बी.कॉम प्रथम वर्ष में दाखिला दिलाया। अब श्रमिक की बेटी सरकारी पैसे से शिक्षा प्राप्त कर रही है। लोकेश्वरी ने बताया कि इससे पहले वे अपनी बड़ी बेटी को नर्सिंग की पढ़ाई कराने जमीन का हिस्सा बेच डालीं। लोकेश्वरी ने यह भी बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से उसे प्रतिमाह विधवा पेंशन भी प्रदाय किया जा रहा है। गरीब वर्ग की बेटियों को शिक्षित व सक्षम बनाने के लिए लोकेश्वरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हृदय से धन्यवाद कर रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत जिले में कुल चार हजार 112 आवेदन मिले तथा एक हजार 999 हितग्राहियों को कुल तीन करोड़ 99 लाख 80 हजार रूपये की सहायता प्रदाय की गई है।

आवश्यक दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक श्रमिक को छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इस योजना का लाभ एक परिवार की केवल दो बेटियों को ही मिलेगा। योजना के माध्यम से राज्य के गरीब परिवार की बेटियों को बीस-बीस हजार रूपये की आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि इस पैसे का इस्तेमाल बेटियों की पढ़ाई अथवा शादी में किया जा सकें। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत ‘छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल’ में पंजीकृत गरीब परिवार की दो बेटियों को उनके बैंक खातों में बीस-बीस हजार रुपये की राशि अंतरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के लाभ
इस योजना की मदद से छत्तीसगढ़ के गरीब परिवार की बेटियों की शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में काफी मदद तो मिल ही रही है। साथ ही यह योजना से प्रदेश की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है। प्रदेश के ऐसे श्रमिक जिनका आय का कोई और जरिया नहीं है, वे भी इस योजना की मदद से अपनी बेटियों के पढ़ाई के सपने को पूरा कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.