असम के मुख्यमंत्री ने की मध्यप्रदेश में स्वच्छता प्रयासों की सराहना

Updated on 16-06-2023 05:40 PM

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य किया है।असम के वरिष्ठ अधिकारी और केबिनेट के सदस्यों सहित एक 25 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल भोपाल और इंदौर भेजा जाएगाआप उनको गाइड कीजिएगा। मुख्यमंत्री डॉ. बिस्वा सरमा ने यह बात मध्यप्रदेश और असम की संयुक्त वीडियो कान्फ्रेंस में कही। बैठक में श्री सरमा के साथ उनके सभी केबिनेट सहयोगीसभी जिलों के कलेक्टर्स और असम के नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। मध्यप्रदेश की ओर से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह एवं राज्य मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया ऑनलाइन शामिल हुये।

बैठक का उद्देश्य  मध्यप्रदेश द्वारा शहरी स्वच्छता और लीगेसी वेस्ट के निपटान के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों से असम की शहरी विकास टीम को अवगत कराना था।

प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीरज मंडलोई और आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव ने योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया। मध्यप्रदेश की उल्लेखनीय उपलब्धियोंरणनीतिभविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। इंदौर और  भोपालमें लीगेसी वेस्ट के निपटान के लिए विशेष प्रयासों के साथ ही प्रदेश में लगातार किए जा रहे व्यवहार परिवर्तन और संचार के प्रयासों से भी अवगत कराया गया।

प्रमुख सचिव श्री नीरज मंडलोई ने मध्यप्रदेश शासन की ओर से असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। ज्ञातव्य है कि मध्यप्रदेश ने अपनी शहरी स्वच्छता यात्रा में कई कीर्तिमान स्थापित करके सम्पूर्ण देश का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है। मध्यप्रदेश द्वारा किए जा रहे प्रयासस्वच्छता सेवाएँकचरा प्रबंधनव्यवहार परिवर्तन आदि के अनुभव देश में चर्चा का विषय हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में मध्यप्रदेश को देश के नंबर वन राज्य का सम्मान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा देश के नंबर वन स्वच्छ शहर इंदौर और भोपाल ने भी दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ी है। प्रदेश के 80 प्रतिशत से अधिक निकायों ने अपनी स्वच्छता रैंकिंग में वृद्धि की है। इस समय प्रदेश के नगरीय निकाय आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुये हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.