मुख्यमंत्री कालीबाड़ी दुर्गा पूजा उत्सव में हुए शामिल

Updated on 12-10-2024 12:00 PM

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महानवमी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में बंगाली कालीबाड़ी समिति द्वारा सजाए दुर्गा पूजा उत्सव पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कालीबाड़ी परिसर  स्थित महाकाली मन्दिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज बड़ा सौभाग्य है कि दुर्गा पूजा नवरात्रि पर बंगाली समाज द्वारा आयोजित पूजा उत्सव में शामिल होने का अवसर मिला है। काफी समय से बंगाली समाज द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। आप सभी को दुर्गा पूजा नवरात्रि की बधाई। मातारानी से प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ में खुशहाली हो और सभी को उनका भरपूर आशीर्वाद मिले। मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए पूजा समिति को बधाई दी। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा, विधायक राजेश मूणत व पुरंदर मिश्रा सहित बंगाली कालीबाड़ी समिति के सदस्यगण व बड़ी संख्या में दर्शनार्थी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.