मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने तीन पर्यटन सर्किटों का किया विमोचन

Updated on 25-03-2025 09:23 PM

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुनकुरी स्थित मयाली नेचर कैम्प में पहुंचे। जहां उन्होंने मयाली में एडवेंचर जोन का शुभारम्भ किया। इस एडवेंचर जोन के द्वारा जशपुर के पर्यटन को नया मुकाम प्राप्त होगा साथ ही यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। यहां पर पोंटून बोट, एक्वा साइकिलिंग, कयाकिंग, फ्लोटिंग जेटी, बम्पर बोट, लाइफ रिंग, स्पीड बोट का मयाली एडवेंचर जोन में संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पोंटून बोट में बैठ कर मधेश्वर महादेव के विहंगम दृश्य का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जशपुर जिले के लिए तीन नए पर्यटन सर्किटों का विमोचन किया। जिसमें एडवेंचर सर्किट, स्पिरिचुअल एवं हेरिटेज सर्किट और नेचर एवं वाइल्ड लाइफ सर्किट शामिल हैं। स्पिरिचुअल एवं हेरिटेज सर्किट जिले के कोतेबीरा से शुरू होकर तमता, किलकिला, कैलाश गुफा, खुडियारानी, लिखा पत्थर, मधेश्वर पहाड़, शारदा धाम, देशदेखा, सोगड़ा आश्रम, जयमरगा, ग्वालिन सरना, देउरकोना को शामिल किया गया है। वहीं नेचर एवं वाइल्ड लाइफ सर्किट में मकरभंजा जलप्रपात, दनगरी जलप्रपात, पंडरापाट, राजपुरी जलप्रपात, बादलखोल अभ्यारण्य, छुरी जलप्रपात, गुल्लु जलप्रपात, भृंगराज जलप्रपात, नीमगांव डैम, रानीदाह जलप्रपात एवं सारुडीह चाय बागान को शामिल किया गया है। 

एडवेंचर सर्किट में दनगरी कैम्प साइट, मकरभंजा दनगरी

 ट्रेकिंग, मकरभंजा जलप्रपात, बेलवार जलप्रपात, खमगड़ा डैम, मयाली नेचर कैम्प, देशदेखा हिल कैम्प, सरना ईको एथेनिक रिसोर्ट एवं देखदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर को शामिल किया गया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिख साय, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, पवन साय, भरत सिंह, कृष्ण कुमार राय, सुनील गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जनजातीय पर्वतारोहण अभियान से जनजातीय युवा तय करेंगे उचाईयों का सफर : 

जशपुर के युवाओं में साहसिक खेलों के प्रति उत्साह जगाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा जनजातीय पर्वतारोहण अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। जिसके तहत जशपुर जिले के युवाओं को हिमांचल प्रदेश के मियाड़ घाटी में पर्वतारोहण, रोप क्लाइम्बिंग एवं अन्य साहसिक खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये प्रशिक्षण प्राप्त युवा जशपुर में आकर यहां के स्थानीय युवाओं को भी प्रशिक्षण देकर पर्यटन को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे। इसके माध्यम से जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण के साथ उनके लिए अवसरों में वृद्धि का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय से अभियान में जाने वाले बच्चों ने मिलकर कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्हें ये अनोखा अवसर प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शासन द्वारा युवाओं को विभिन्न साहसिक खेलों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विगत दिनों छत्तीसगढ़ की एक पर्वतारोही बेटी ने अफ्रीका के सबसे ऊंचे शिखर पर तिरंगा फहराने की इच्छा दर्शाई थी जिसे तुरन्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई थी। उसने किलेमंजारो फतह किया। इसी तरह आपको भी खूब मेहनत कर राज्य का नाम ऊंचा करना है। जिस पर युवा तेजल भगत ने कहा अब हमारी पारी है हम भी राज्य को गौरवान्वित करेंगे।

समूह की महिलाओं मुख्यमंत्री का जताया आभार

इस अवसर पर मयाली नेचर कैम्प में कार्यरत लक्ष्मी स्वसहायता समूह एवं तुलसी स्वसहायता समूह की महिलाओं से मुख्यमंत्री से मुलाकात की। जिसमें महिलाओं ने बताया कि वे मयाली नेचर कैम्प में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मयाली के विकास से अब यहां बहुत से पर्यटक आते हैं। जिससे हमें अच्छी आमदनी होने लगी है। यहां पर अब एडवेंचर गतिविधि होने से हमें और भी आय का साधन मिलेगा। हमारे बच्चों को भी यहां रोजगार मिलेगा। इसके लिए महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। स्थानीय समिति द्वारा उन्हें काष्ट निर्मित मधेश्वर महादेव की कलाकृति भी भेंट की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.