मुख्यमंत्री साय ने किया विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित किए चेक व प्रमाण पत्र

Updated on 24-09-2025 03:07 PM

धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेलीबड़ी प्रवास के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण परिवहन सुविधा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 3 महिला समूहों को ई-रिक्शा की चाबी प्रदान की तथा हितग्राहियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदर्शित मोर गांव-मोर पानी मॉडल, बाला कॉन्सेप्ट आधारित मॉडल आंगनबाड़ी, प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत ग्राम मसानडबरा में आवास कालोनी, संदर्भ केंद्र एवं औषधीय पौधों की खेती के मॉडल का अवलोकन किया।

उन्होंने स्वच्छता ही सेवा, ग्रीन आर्मी और जेंडर रिसोर्स सेंटर के कार्यों की सराहना की। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के स्टॉलों में मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र, फिश बॉक्स और जाल वितरित किए। इसी क्रम में कौशल विकास एवं युवा कार्यक्रम विभाग के स्टॉल पर जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु विशेष रूप से तैयार की गई पर्यटन वेबसाइट का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर उन्होंने हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।

महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सक्षम योजना अंतर्गत हितग्राही श्रीमती जितेश्वरी साहू को 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। साथ ही 5 कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट तथा 5 किशोरी बालिकाओं को सुपोषण एवं स्वच्छता किट वितरित की गई।

इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर, सचिव पंचायत विभाग श्रीमती निहारिका बारिक, कमिश्नर रायपुर संभाग श्री महादेव कांवरे, संचालक पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.