मुख्यमंत्री श्री चौहान 22 जनवरी को सिंगरौली को देंगे मेडिकल कॉलेज भवन की सौगात

Updated on 20-01-2023 05:02 PM

सिंगरौली जिला ताप विद्युत केन्द्रों और कोयला खनन परियोजनाओं के कारण प्रदेश का सर्वाधिक राजस्व देने वाला जिला है। सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। घोषणा के मुताबिक मुख्यमंत्री श्री चौहान 22 जनवरी को सिंगरौली में शासकीय मेडिकल कॉलेज भवन का शिलान्यास करेंगे।

मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण ग्राम नौगढ़ में किया जा रहा है। इसके लिए 25 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। भवन परिसर निर्माण के लिए 248 करोड़ 27 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। निर्माण मेसर्स डीवी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो 19 दिसम्बर 2024 तक पूरा होगा। मेडिकल कॉलेज बन जाने से यहाँ उपचार की व्यवस्थाएँ बेहतर होंगी। सिंगरौली ही नहीं पूरे विन्ध्य क्षेत्र के विद्यार्थियों के डॉक्टर बनने का सपना भी पूरा होगा। जनजातीय बहुल अंचल के विद्यार्थी अपने घर के समीप रह कर मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे। मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों तथा अनुभवी प्राध्यापकों की नियुक्ति होगी। उनके मेडिकल ज्ञान और दक्षता का लाभ सिंगरौली जिले को मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.