मुख्यमंत्री ने की छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की शुरूआत

Updated on 07-10-2022 05:18 PM

रायपुर
तीज त्यौहार, लोक संस्कृति, लोक कला को बढ़ावा देने के बाद अब छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को भी वैश्विक पहचान दिलाने के लिए छत्तीसगढि?ा ओलंपिक की शुरूआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में इसकी शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर छत्तीसगढि?ा ओलंपिक खेलों की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति व सभ्यता और विशिष्ट पहचान यहां की ग्रामीण परंपराओं और रीति रीवाजों से है। इसमें पारंपरिक खेलों का विशेष महत्व है। पिछले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ के इन खेलों को लोग भूलते जा रहे थे। खेलों को चिरस्थायी रखने, आने वाली पीढ़ी से इनको अवगत कराने के लिए छत्तीसगढि?ां ओलंपिक खेलों की शुरूआत की गई है। छत्तीसगढ़ के ये खेल मनोरंजक होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इन खेलों से बच्चे, बुजुर्ग व युवा सभी व्यायाम आदि शारीरिक गतिविधियों से जुड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेलकूद को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढि?ा ओलंपिक खेलों से राज्य के हर गांव, हर ब्लाक तथा हर जिले में स्थानीय खेलों का आयोजन होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढि?ा ओलंपिक खेलों की जानकारी देने वाले ब्रोशर का भी विमोचन किया।

शुरूआत की गई हैछत्तीसगढि?ा ओलंपिक के शुभारंभ अवसर पर खेल मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि ये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच है कि छत्तीसगढि?ा संस्कृति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रयास अभी तक किसी ने नहीं किया। पहली बार यह प्रयास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ी भाषा, खानपान, लोक कला, संस्कृति, खेलकूद को बढ़ावा देने और उसे छत्तीसगढ़ के बाहर भी पहचान दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। खेल मंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयास सफल भी होते दिख रहे हैं। बोरे बासी खाने के अभियान को देश विदेश में पहचान मिली है। अब छत्तीसगढि?ा खेल भी अपनी अलग पहचान बनाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.