मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : जिला से 391 हितग्राहियों को धार्मिक स्थल मथुरा और वृंदावन के दर्शन करने का मिला सौभाग्य

Updated on 07-05-2025 11:21 AM

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नियम में 2012 यथा संशोधित 2025 के तहत वृद्धजनों एवं दिव्यांगों के साथ-साथ अब विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को भी तीर्थ यात्रा कराने का नियम बनाया गया है। इन महिलाओं के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं रखी गयी है।          

जिले से पहली बार 41 विधवा एवं 15 परित्यक्ता महिलाओं ने भी इस योजना के तहत यात्रा पर जाने के लिए आवेदन किया था। कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा उन सब महिलाओं का चयन कर अन्य यात्रियों के साथ तीर्थ दर्शन के लिए भेजा गया ।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 30 अप्रैल 2025 से 03 मई 05.2025 तक मथुरा, कृष्ण जन्मभूमि वृंदावन की तीर्थ यात्रा के लिए जिले के 391 हितग्राहियों को भेजे जाने का कार्यक्रम प्राप्त हुआ था। जिसमें जिला के समस्त जनपद पंचायतो एवं नगरीय जिन निकायो से निर्धारित लक्ष्य आवेदन प्राप्त हुए थे।

जिला स्तरीय समिति द्वारा जिन निकायों से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त हुए उनका लॉटरी निकालकर हितग्राहियों का चयन किया गया।            

कलेक्टर रोहित व्यास, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत ने चयनित जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत जशपुर के हितग्राहियों को तीर्थ यात्रा के लिए सुखद यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

इसी प्रकार समस्त जनपद पंचायत में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार तीर्थ दर्शन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा यात्रियों का अभिनंदन करते हुए यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस कड़ी में जनपद पंचायत कांसाबेल में जिला पंचायत के अध्यक्ष सालिक साय द्वारा तीर्थ यात्रियों का अभिन्दन करते हुए हितग्राहियों को रवाना किए

इस अवसर पर उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहां गया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना का पुनः प्रारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत वृद्धजनों एवं दिव्यांगो के साथ-साथ अब विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं को भी सम्मिलित किया गया है। जिससे विधवा एवं परित्यक्ता माताएं बहने भी तीर्थदर्शन योजना के द्वारा प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।  

30 अप्रैल 2025 से 03 मई 2025 तक मथुरा वृंदावन की तीर्थ यात्रा वृद्धजनो, दिव्यांगजनों, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए यादगार एवं अविस्मरणीय रहा सभी तीर्थ यात्री सुखद अनुभूति के साथ सः कुशल तीर्थ यात्रा किये गये। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.