आज दुर्ग दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जामगांव में करेंगे राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ

Updated on 20-07-2026 01:09 PM

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दिनभर विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के बाद दोपहर 12:30 बजे दुर्ग जिले के जामगांव (एम) पहुंचेंगे, जहां राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

शाला प्रवेशोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर उनका आत्मीय स्वागत करेंगे और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देंगे। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, पाटन विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित जनप्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) के कृषक सभागार पहुंचेंगे। यहां वे गौ सेवा संगम कार्यक्रम में शामिल होकर गौ संरक्षण, संवर्धन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

राज्य सरकार के लिए शिक्षा और कृषि से जुड़े इन दोनों कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शाला प्रवेशोत्सव के माध्यम से नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों के स्कूलों से जुड़ाव को बढ़ावा देने के साथ ही शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.