मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मनोविकास केंद्र का किया अवलोकन

Updated on 29-03-2025 12:56 PM

बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदा बाजार प्रवास के दौरान कृषि उपज मंडी परिसर बलौदाबाजार स्थित मनोविकास केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से बातचीत कर उनकी प्रगति की जानकारी ली एवं उनके अभिभावकों से फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री जी ने उनके प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कोविड केंद्र क़ो मनोविकास केंद्र के रूप मे बेहतर ढंग से संचालित करने पर जिला प्रशासन के सरहाना करते हुए अनुकरणीय पहल बताया।इस अवसर पर शेष साहू ने गायत्री मंत्र का उच्चारण कर मुख्यमंत्री जी को सुनाया, वहीं सोमनाथ साहू ने ढोलक बजाकर जसगीत प्रस्तुत किया। चार बच्चों—नीलकमल, पुष्कर, सोमनाथ और शेष—ने सूर्य नमस्कार कर योग प्रदर्शन किया, जिसे मुख्यमंत्री  ने खूब सराहा।

बलौदा बाजार स्थित मनोविकास केंद्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास और पुनर्वास के लिए समर्पित संस्थान है। यह केंद्र अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र रवान के सीएसआर मद  से संचालित हो रहा है और वर्तमान में 40 से अधिक बच्चों को विशेष शिक्षा, चिकित्सा सहायता, व्यावसायिक प्रशिक्षण और समग्र विकास की सुविधाएँ प्रदान कर रहा है। यह केंद्र जनवरी 2025 से शुरू हुआ है और अल्प समय मे ही बेहतर परिणाम सामने आने लगा है।

यहाँ विशेष शिक्षा, थेरेपी सेवाएँ (फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, बिहेवियर थेरेपी), व्यावसायिक प्रशिक्षण (सिलाई, कंप्यूटर साक्षरता, बागवानी), मनोवैज्ञानिक परामर्श, और खेल व सांस्कृतिक गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं। साथ ही, बच्चों के आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों से भी जोड़ा जाता है। इस दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े,जिला अध्यक्ष आनंद यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.