मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कच्छ कडवा पाटीदार व कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में हुए शामिल

Updated on 12-10-2024 11:59 AM

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महानवमी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर के फाफाडीह एवं भनपुरी में कच्छ कडवा पाटीदार समाज व कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज द्वारा सजाए दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने भनपुरी के श्री पाटीदार समाज भवन परिसर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण उमिया माता मन्दिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। 

पाटीदार समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज पाटीदार समाज द्वारा 50 वां दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। सभी को नवमीं तिथि की बहुत-बहुत बधाई। मैं समाज का आभार व्यक्त करता हूँ कि आज हमें यहां पाटीदार समाज द्वारा आमंत्रित किया गया है। 50 साल से पाटीदार समाज द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। यह बहुत हर्ष की बात है। इस वर्ष समाज द्वारा स्वर्ण जयंती समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। मैं पूरे पाटीदार समाज को स्वर्ण जयंती समारोह की बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। मातारानी से प्रार्थना है कि पूरे छत्तीसगढ़ को उनका आशीर्वाद मिले। 

कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को नवरात्रि की बहुत बधाई । मातारानी से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को मिले। कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज द्वारा विगत 85 वर्षों से रायपुर में नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। देश की आजादी से पहले से यह आयोजन हो रहा है। मैं पूरे समाज को इसके लिए बधाई देता हूँ। 

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जयंती भाई पटेल व कच्छ कडवा पाटीदार समाज  तथा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.