मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से ग्रामीणों के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

Updated on 16-06-2023 09:03 PM
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना कहीं न कहीं चुनौतीपूर्ण रहा है लेकिन वर्तमान सरकार की जन हितैषी योजनाओं से सभी वर्गों का हित हो रहा है नवा छत्तीसगढ़ को गढ़ने एवं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करते हुए कई पहल की शुरुआत की है, इन्हीं में से एक योजना है मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लीनिक योजना।

मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लीनिक योजना का संचालन 2 अक्टूबर 2019 से किया जा रहा है शासन की इन जनहितैषी योजनाओं का जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम भी नजर आ रहा है। जिले में अब तक 1 लाख 56 हजार 956 लोग इस योजना से लाभान्वित हुए है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य रहा है कि वनांचलों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा सके। इस योजना अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही मोबाईल मेडिकल यूनिट के द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांचकर उपचार के साथ निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन के प्रयासों का नतीजा है कि दुर्गम और दूरस्थ अंचलों के निवासियों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो रही है। साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में समय-समय में लिए गए निर्णयों से जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत हो रही है।

दंतेवाड़ा जिले से लगभग 40 किलोमीटर कटेकल्याण में आयोजित मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक में ग्राम तुमकपाल पटेल पारा से एक आदिवासी महिला अपने 1 साल की बच्ची को इलाज के लिए लेकर आई जिसे तीन दिनों से खांसी और बुखार था बच्ची की मां कहती है छोटी बच्ची को लेकर जिला मुख्यालय तक सफर करना आसान नहीं है आगे वे बताती है कि हाटबाजार क्लीनिक के माध्यम से वे अपनी बच्ची का उपचार करवा रही है। इस दौरान चिकित्सकों ने बच्ची का उचित उपचार करते हुए मुफ्त में दवाई भी दी। वहीं 30 वर्षीय महिला श्रीमती सुनीता तुमकपाल निवासी है उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुऐ बताया कि मैं हाट-बाजार क्लिनिक में अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाती हूं, मेरे लिए यह बहुत सुविधाजनक है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता मेरे रक्तचाप, शुगर इत्यादि की जांच करते हैं उसने बताया कि उसे इस योजना का बेहद लाभ मिल रहा है। गांव के समीप ही क्लीनिक के माध्यम से हो रहे उपचार के लिए खुशी जाहिर करते हुऐ सुनिता जैसे अन्य लोगों ने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.