मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने दिए निर्देश

Updated on 02-04-2025 12:16 PM

कोण्डागांव ।  जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक ली। बैठक में समय-सीमा में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और इनके बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के संबंध में शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग एवं जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि योजना के तहत जनपद स्तर पर आवेदन प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करें और योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करें। उन्होंने योजना के तहत पात्र नागरिकों के आवेदनों को जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा, जिससे हितग्राहियों को योजना का लाभ शीघ्र मिल सके।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक करने एवं सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सहकार से समृद्धि अभियान के तहत नए सहकारी समितियों के गठन की जानकारी लेते हुए इसके पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश सहकारिता विभाग के अधिकारियों को दिए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चयनित मॉडल ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सामुदायिक शौचालय निर्माण और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि चिन्हांकित मॉडल ग्राम पंचायतों में विभिन्न संगठनों के समन्वय से स्वच्छता के संबंध में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विकासखण्डवार स्वीकृत कार्यों की जानकारी ली और आवास प्लस के तहत नए हितग्राहियों के पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में 07 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 के बीच राजस्व पखवाड़ा के सफल आयोजन हेतु सभी एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि लोक सेवा गारंटी के तहत लंबित राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ अविनाश भोई, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.