मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी जीवन की संजीवनी

Updated on 20-05-2025 11:54 AM

राजनांदगां। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना गंभीर और जटिल बीमारियों से पीडि़त आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए एक जीवनदायिनी योजना साबित हो रही है। इस योजना के तहत राज्य सरकार महंगे इलाजों के लिए पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे वे बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्राप्त कर सकें। ऐसी ही एक कहानी राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मुड़पार निवासी  साधुराम साहू की हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 4 लाख 40 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। जिससे उनका बोन मेरो ट्रांसप्लांट संभव हो सका। यह सहायता उनके लिए सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि उनके लिए पुनर्जन्म साबित हुआ।

 साधुराम साहू के पुत्र  अमर लाल साहू ने बताया कि उनके पिता को जनवरी 2024 में खेत में काम करते समय उनके कमर में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ। प्रारंभिक इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल राजनांदगांव में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें रीढ़ की हड्डी से जुड़ी गंभीर समस्या बताई और किसी अच्छे हॉस्पिटल में इलाज करने की सलाह दी। उसके बाद उन्हें रायपुर के बालको मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के पश्चात बोन मेरो ट्रांसप्लांट की सलाह दी। साथ ही इलाज के लिए कुल खर्च लगभग 15 से 17 लाख रूपए आंका गया, जो एक किसान परिवार के लिए अत्यंत कठिन चुनौती थी।

इसी बीच  साधुराम साहू बालको मेडिकल सेंटर रायपुर से उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि योजना के तहत आवेदन करने पर शासन से हमें 4 लाख 40 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई। यह राशि इलाज के लिए संजीवनी सिद्ध हुई। सितंबर 2024 में नया रायपुर स्थित बालको मेडिकल सेंटर में उनका सफल बोन मेरो ट्रांसप्लांट किया गया। वर्तमान में  साधुराम साहू की तबीयत पहले से बेहतर है। डॉक्टरों ने उन्हें भारी कार्यों से परहेज करने की सलाह दी है और समय-समय पर जांच की जा रही है। उनके पुत्र अमर लाल साहू कहते हैं कि हमारे लिए यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि जीवन की दूसरी शुरूआत है। अगर सरकार की मदद नहीं मिलती, तो हम अपने पिता के इलाज के लिए सोच नहीं पाते। सरकार ने हमें हिम्मत दी और आज वह स्वस्थ हैं। इसके लिए हम पूरे परिवार की ओर से मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.