घोड़ागांव में रोका गया बाल विवाह

Updated on 11-05-2023 09:10 PM

कोण्डागांव । कोण्डागांव जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत घोड़ागांव से बाल विवाह किये जाने की गुप्त सूचना प्राप्त होने पर सोमवार को मिशन वात्सल्य के तहत कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं चाईल्ड लाईन के संयुक्त दल का निर्माण कर बाल विवाह को रोका गया।

सूचना प्राप्त होते ही संयुक्त दल ने जिला कार्यक्रम अधिकारी अवनी कुमार बिसवाल एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी नरेन्द्र सोनी मार्गदर्शन में बाल विवाह रोकने की कार्यवाही की गई।

ग्राम में पहुँच दल ने पाया कि ग्राम पंचायत घोड़ागांव में नाबालिग बालिका चन्द्रवती (परिवर्तित नाम) पिता महेष्वर (परिवर्तित नाम) उम्र 17 वर्ष 7 माह निवासी घोड़ागांव की सगाई मलकानगिरी उड़ीसा के बालक उमेश कुमार (परिवर्तित नाम) पिता जगबंधु (परिवर्तित नाम) के साथ किया जा रहा था।

सगाई उपरांत बालिका को बालक के परिवार द्वारा उड़ीसा के मलकानगिरी में ले जाकर अपने रीति रिवाज से विवाह कराने का कार्यक्रम तय हुआ था।

सगाई के पूर्व विभाग को गुप्त सूचना मिलते ही बालिका के घर पहुंचकर बालिका के आधार कार्ड एवं शैक्षणिक दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया जिसमें बालिका की आयु विवाह हेतु निर्धारित आयु से कम पायी गई।

बालिका के गृह स्थल में परिवार के सदस्यों को विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दण्ड के प्रावधान, बाल विवाह के दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए सगाई न करने की समझाइश दी गयी।

अधिकारियों की समझाइश उपरांत परिवार द्वारा बालिका की निर्धारित आयु पूरी होने पर विवाह किये जाने हेतु तैयार हुए।

बाल बिवाह को रोकने हेतु निर्मित संयुक्त दल में परियोजना अधिकारी ठकेश्वर लांझे एवं संजय पोटाई, जिला बाल संरक्षण अधिकारी नरेन्द्र सोनी, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी सौरभ तिवारी, पुलिस विभाग के उप निरिक्षक अनीता मेश्राम एवं चाईल्ड लाईन से अमीन अली शामिल थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.