शिशु संरक्षण माह शुरू ,, 9 हजार बच्चों को पिलाई जायेगी विटामिन-ए की खुराक
Updated on
16-02-2024 05:32 PM
कवर्धा । कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ बी.एल.राज एवं सिविल सर्जन डाॅ महेश सूर्यवंशी ने किया। 16 फरवरी से 22 मार्च तक मंगलवार एवं शुक्रवार को निर्धारित स्थल पर सत्र आयोजित किया जाएगा।
नोडल अधिकारी डाॅ. सलिल मिश्रा ने बताया कि 05 वर्ष से कम आयु के शिशुओं में कुपोषण जनित बिमारियों में कमी लाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में 09 माह से 05 वर्ष तक के आयु वाले बच्चों को वर्ष में दो बार विटामिन ए अनुपूरण शिशु संरक्षण माह के माध्यम से दिया जाना है। शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत सत्र आयोजन कर विटामिन ए की खुराक, आई.एफ.ए.सीरफ, डयू बच्चों का टीकारण, बच्चों का वजन,गंभीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर पोषण पुर्नवास केन्द्र में आहार की प्रदाय किया जाएगा.डीपीएम श्रीमती सृष्टि शर्मा ने बताया कि शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत शत प्रतिशत बच्चों को लाभ दिलाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिन तथा आगनबाडी कार्यकर्ताओं को कार्ययोजना अनुरूप प्रशिक्षित किया गया ताकि एक भी शिशु न छुटे। इस अवसर पर डॉ मुकुंद राव जिला सलाहकार, निलेश गुप्ता अस्पताल सलाहकार, नर्सिंग के छात्राए और हितग्राही उपस्थित थे।
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…