
दंतेवाड़ा। हरेली त्यौहार के दिन से पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का रंगारंग आगाज हो चुका है। पारम्परिक खेलों के प्रति लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है, बच्चे से लेकर बुजुर्ग बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।
कलेक्टर विनीत नंदनवार के मार्गदर्शन में जिले में छत्तीसगढि़या ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढि़या ओलंपिक में जोन स्तर पर प्रतियोगिता जारी है। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जोन स्तर पर 31 जुलाई तक प्रतियोगिता आयोजित किया, इसके बाद विजेता प्रतिभागियों को विकासखंड स्तर में खेलने का अवसर मिलेगा।