बच्चों ने वन्यजीवों तथा प्रकृति से जुड़े मॉडल बनाकर पर्यटकों को किया जागरूक

Updated on 07-10-2025 12:38 PM
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह के छठवें दिन सोमवार को सुबह 6 बजे से सभी के लिये पक्षी अवलोकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इंटरनेशनल पब्लिक हाई स्कूल चूना भट्टी भोपाल के 121 पक्षी प्रेमियों ने भाग लिया। शिविर में पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के दर्शन किये जिनमें मुख्य रूप से मैगपाई रॉबिन, इंडियन रॉबिन, ग्रेटर कूकल, ग्रे हेरॉन, कॉमन किंग फिशर, वाइट ब्रेस्टेड किंगफिशर आदि को देखकर प्रतिभागी उत्साहित हो उठे।

पक्षी अवलोकन शिविर में शामिल बच्चों को वन्यप्राणियों के मॉडल दिखाये गये एवं उनके बारे में विषय-विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई। संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान श्री विजय कुमार, स्रोत व्यक्ति के रूप में श्री ए.के. खरे, से.नि. उप वनसंरक्षक, डॉ. सुदेश वाघमारे, से.नि. उप वनसंरक्षक, डॉ. संगीता राजगीर एवं मो. खालिक तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक वन विहार डॉ. रूही हक ने किया।

महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए सुबह 9 से 12 बजे तक 'रेस्क्यू एवं वन्यप्राणी संरक्षण तथा अनुश्रवण के उपयोग में लिये जाने वाले उपकरणों के संबंध में कार्यशाला हुई। इसमें 155 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विषय-विशेषज्ञ डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. हमजा नदीम, डॉ. सेमसन, श्री संजय, डॉ. संगीता राजगीर, तिनसा प्रतिनिधि श्री निशांत और शक्ति ने छात्र-छात्राओं को वन्यप्राणियों को कैसे रेस्क्यू किया जाता है, के बारे में वन विहार में उपलब्ध रेस्क्यू वाहन के माध्यम से बताया। अन्य प्रतियोगिता के रूप में विद्यालयीन विद्यार्थियों के लिये वाइल्ड लाइफ एवं नेचर एक्सपो कार्यक्रम सुबह 10 बजे से हुआ, जिसमें 7 ग्रुप में 16 छात्र-छात्राओं ने वन एवं वन्यजीवों तथा प्रकृति से संबंधित मॉडल बनाकर पर्यटकों को जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. सुहास कुमार, से.नि. प्रधान मुख्य वन संरक्षक, श्री आलोक कुमार, से.नि. प्रधान मुख्य वन संरक्षक, श्री एच.एस. मोहंता, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (भू-प्रबंध) उपस्थित रहे। विश्व प्रकृति निधि भारत के सहयोग से डॉ. रोहन श्रृंगारपुरे के नेतृत्व में पन्नी से पक्षी कैम्पेन कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने 7 मॉडल के माध्यम से पर्यटकों को जानकारी प्रदान की। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये गये।

अन्य प्रतियोगिता के रूप में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिये सुबह 10:30 से 12 बजे तक "वन्यजीव संरक्षण के साथ विकास संभव है" विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 21 प्रतिभागियों ने भाग लेकर पक्ष एवं विपक्ष पर अपने विचार व्यक्त किये। मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व, मिशन लाइफ तथा से नो टू प्लास्टिक से संबंधित विषयों पर पर्यटकों के लिये 'वॉक थ्रू क्विज कम एग्जिविशन वन विहार स्थित विहार वीथिका, स्नेक पार्क एवं टाइगर बाड़े में लगायी गयी, 200 पर्यटकों ने अवलोकन किया। प्रतियोगिता में पर्यटकों को पुरस्कार भी वितरित किये गये। कार्यक्रम का संचालन बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी की डॉ. सेमसन तथा रिर्सोर्स पर्सन के रूप में श्री संकल्प किसनानी ने किया।

7 अक्टूबर के कार्यक्रम

वन्यजीव सप्ताह में 7 अक्टूबर को सुबह 8:30 से 10 बजे तक कक्षा नर्सरी से कक्षा पहली तक के बच्चों के लिये "वन्यजीव' थीम पर टोडलर वॉक का आयोजन किया जायेगा। साथ ही प्रातः 8:30 से 10 बजे तक विद्यालयीन एवं महाविद्यालीयन छात्र-छात्राओं के लिये "वन्यजीव" थीम पर फेस पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.