3 हजार फीट ऊंची पहाड़ी में बच्चों ने दिखाए करतब

Updated on 02-02-2025 01:10 PM

नारायणपुर।  छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ की प्रतिभाओं ने नया कीर्तिमान रच दिया है। यहां के मलखंब एकेडमी के बच्चों ने ढोलकल गणेश की प्रतिमा के पास हैरतअंगेज मलखंब का प्रदर्शन किया। टीम के होनहारों ने तीन हजार फीट ऊंची बैलाडिला की पहाड़ी में प्रदर्शन कर साबित कर दिया की कोई भी काम कठिन नहीं है।
वहीं गणेश भगवान की मूर्ति के पास किया गया स्टंट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सभी बच्चे नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के पहुंचविहीन गांव के है।

वहीं बीते महीने  सीएम विष्णु देव साय ने अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी नारायणपुर अकादमी के खिलाड़ी बच्चों से भेंट की थी। सीएम श्री साय ने बच्चों से मुलाकात कर उनकी सराहना की और कहा था कि, यह नन्हें कदमों की एक ऊंची उड़ान है। सीएम साय ने आगे कहा कि, मलखम्ब जैसे कठिन विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है।

इंडिया गॉट टैलेंट में लिया था भाग

सीएम साय को बच्चों ने बताया था कि, अक्टूबर 2023 में आयोजित इंडिया गॉट टैलेंट‘ सीजन में देश के लगभग 200 टीमों को पछाड़कर उनकी टीम विजय प्राप्त कर चुकी है। आगामी समय में अमेरिकाज गॉट टैलेंट, बिट्रेन गॉट टैलेंट, जर्मन गॉट टैलेंट एवं कनाडियन गॉट टैलेंट आदि प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने की तैयारी कर रही है। इसकी तैयारी नियमित तौर पर की जा रही है और हमें पूरी उम्मीद है कि, इन प्रतियोगिताओं में भी वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

पूरे देश में भी हुई मलखंभ की सराहना

इंडिया गॉट टैलेंट‘ के विजेता खिलाड़ी बच्चों ने बताया कि, इंडिया गॉट टैलेंट‘ में देश के कला जगत के प्रतिष्ठित लोगों के सामने अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का सुनहरा अवसर मिला। साथ ही मलखम्ब जैसे कठिन विधा के बारे में जाना और हमारी टीम की लगातार हौसला अफजाई करने के साथ ही खूब सराहना भी की गई है।

 नारायणपुर के हाई स्कूल में 2017 से संचालित है मलखंभ

आपको बता दें कि, अबूझमाड़ मलखम्ब अकादमी नारायणपुर के हाई स्कूल खेल मैदान में 2017 से स्थापित एवं संचालित है। इसमें नारायणपुर जिले के सुदूर वन क्षेत्रों के (अधिकांश अबुझमाड़) के गरीब आदिवासी बच्चे मलखम्ब खेल का प्रशिक्षण लेते हैं। वर्तमान अवधि में यहाँ प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थी नारायणपुर के विभिन्न स्कूल/आश्रमों में अध्ययनरत है, जो पार्ट-टाईम अकादमी आकर मलखम्ब खेल का प्रशिक्षण लेकर प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अद्यतन स्थिति में कुल 412 मेडल प्राप्त कर न केवल जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.