बच्चे मोबाईल की लत से दूर रहें : कलेक्टर लंगेह

Updated on 17-06-2025 02:08 PM

महासमुंद। नए शिक्षण सत्र की शुरुआत आज हो गई है। नवप्रवेशित बच्चों को स्कूलों में तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। जहां बच्चे उत्साह के साथ शाला में प्रवेश किए। जिले के सभी ब्लॉक में शाला प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्राथमिक शाला बेमचा में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। यहां गणवेश, पुस्तक और नवप्रवेशी बच्चों को तिलक, रोली लगाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर मुख्य अतिथि कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, जिला स्काउट गाइड के अध्यक्ष येतराम साहू, जनपद सदस्य श्रीमती संगीता चंद्राकर, सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर, आनंद साहू, राहुल चंद्राकर, रविकांत चंद्राकर, डीएमसी रेखराज शर्मा सहित स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, बच्चे और पालकगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्कूल परिसर में अतिथियों द्वार पौधरोपण किया गया। कलेक्टर लंगेह ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और विद्यालय जीवन की नई शुरुआत के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचे, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने पालकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु संकल्प लें। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि मध्याह्न भोजन योजना से कोई भी बच्चा वंचित न हो, और गणवेश वितरण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाए। कलेक्टर ने शाला विकास समिति एवं पालकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सतत निगरानी करने का आग्रह किया। उन्होंने बच्चों से मोबाइल और टीवी से दूर रहने की समझाइश दी। स्कूल प्रबंधन को समय पर शाला खोलने, मध्यान्ह भोजन देने और नि:शुल्क गणवेश वितरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला स्काउट गाइड के अध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव से बच्चों के मन में उत्साह का संचार होता है।

राज्य सरकार प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क पुस्तकें और गणवेश उपलब्ध कराती है ताकि स्कूल खुलने के पहले दिन से ही बच्चे अध्ययन में जुट जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक समुचित वातावरण प्रदान करता है। आज शाला प्रवेशोत्सव के पहले दिन बच्चों सहित उनके माता-पिता को भी बधाई देता हूं और सभी शिक्षकों से आशा करता हूं कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें समाज में एक नई पहचान दिलायेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में यह परंपरा रही है कि हर खुशियों को त्यौहार के रूप में मनाते हैं। इसी तरह शाला प्रवेश भी एक उत्सव की तरह मनाया जाए। ताकि स्कूल का पहला दिन बच्चों को जीवन भर याद रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सभी बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन मिले यह सुनिश्चित किया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.