बच्चों ने गर्मीभर पशु-पक्षियों की देखभाल का लिया संकल्प

Updated on 23-03-2025 02:20 PM

रायपुर। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में भगवान महावीर स्वामी के 2624वें जन्मकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत भीषण गर्मी को देखते हुए मूक पक्षियों के लिए दाना फीडर व सकोरा वितरण किया गया।

प्रातः पूजन के लिए आए बच्चों को धर्म के साथ सेवा, दया और करुणा की शिक्षा दी गई। सभी बच्चों ने घर ले जाकर पक्षियों की सेवा का संकल्प लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद और महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि आधुनिक दाना-पानी फीडर और प्लास्टिक सकोरे वितरित किए गए हैं, जिन्हें आसानी से घर की छत या बाल्कनी में टांगा जा सकता है।

पशुओं के लिए विशेष पहल
ट्रस्टी नीलेश गोलेछा व टीकम जैन ने बताया कि 25 मार्च से सार्वजनिक पशु आहार गौशाला में घुमंतू पशुओं के लिए हरी सब्जियां व चारा वितरण पखवाड़े की शुरुआत होगी। हर सुबह 6 से 9 बजे के बीच आसपास के सैकड़ों घुमंतू पशु यहां आते हैं, जिनके लिए प्रतिदिन चारे की व्यवस्था की जाती है।

जयपुर पैर वितरण 3 अप्रैल से
सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट, विनय मित्र मंडल के सहयोग से 3 अप्रैल से पैर कटे दिव्यांगों को जयपुर पैर का वितरण करेगा।

5 अप्रैल को ‘कोटना’ अभियान
ट्रस्टी राजेश सिंघी व डॉ. योगेश बंगानी ने बताया कि 5 अप्रैल को भैरव सोसायटी व आसपास की कॉलोनियों में घरों के सामने कोटना लगाने हेतु रहवासियों को प्रेरित किया जाएगा, ताकि घरों में बचने वाली खाद्य सामग्री का सही उपयोग हो सके और गर्मी में गाय, सांड, कुत्तों के लिए पीने का पानी सुलभ हो।

इस सेवा अभियान से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अमर बरलोटा (93001 46053) से संपर्क करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.