बच्चों ने लिया संकल्प: चातुर्मास में धर्म आराधना से जुड़ेंगे

Updated on 15-06-2025 05:37 PM

रायपुर। आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर द्वारा प्रतिष्ठित सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में रविवार प्रातः से ही बच्चों ने आगामी चातुर्मास में धर्म आराधना से जुड़ने का संकल्प लिया, पूर्वाभ्यास के रूप में जिनपुजन व गुरुवंदना का अभ्यास भी किया। 

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि आगामी 9 जुलाई से जैन धर्म का चातुर्मास आरम्भ होने जा रहा है । जैन धर्म में भगवान महावीर स्वामी ने चतुर्विध संघ के लिए वर्षावास के चार माह एक स्थान में रहकर धार्मिक क्रियाओं में जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त किया है । जैन साधु साध्वियों के लिए चातुर्मास काल में निश्चित सीमा के बाहर विचरण प्रतिबंधित रहता है । एक नगर में रहकर स्वयं भी साधना करना है व जनसमुदाय को धार्मिक अनुष्ठान से जोड़ना होता है । 

रायपुर में इस वर्ष जैन दादाबाड़ी एम जी रोड़ में जैन साध्वी हँसकीर्ति श्रीजी , ज्ञानवल्लभ उपाश्रय विवेकानंद नगर में उपाध्याय महेन्द्र सागर, महावीर जिनालय न्यू राजेन्द्र नगर में उपाध्याय मनीष सागर, हिरसूरी भवन भैरव सोसायटी में प्रियदर्शी विजय जी गुरुभगवंतों का चातुर्मास होगा । चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में आज बच्चों ने चातुर्मास में विराजमान साधु संतों के सानिध्य में धर्म आराधना करने का निश्चय दोहराया है । सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में चातुर्मास आरम्भ 9 जुलाई बुधवार गुरुपूर्णिमा 10 जुलाई गुरुवार 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप सोमवार 28 जुलाई से 17 अगस्त रविवार तक ,पर्युषण पर्व 20 अगस्त बुधवार से प्रारंभ 24 अगस्त रविवार महावीर जन्मवांचन , 27 अगस्त बुधवार संवत्सरी महापर्व मनाया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.