कश्मीर में बच्चों को क्या पढ़ना है खुद करेंगे तय, नहीं थोपा जाएगा पाठ्यक्रम... मनोज सिन्हा का बड़ा ऐलान

Updated on 07-08-2023 01:48 PM
श्रीनगर: कुछ वर्षों पहले तक आतंकवादी कश्मीर का कलेंडर बनाते थे। स्कूल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे। छोटे बच्चे भी रोज पत्थर लेकर निकलते थे लेकिन अब कश्मीर प्रशासन यहां का कलेंडर तय करतीथी। गरीब के घर खुशहाली आती है तो सबसे ज्यादा तकलीफ उन्हें होती है तो इसके जिम्मेदार होते हैं। लोगों को लूटने वालों की दुकानें बंद हो गई हैं। कश्मीर बदल गया है। लोग बेफिक्र हो गए हैं। महिलाएं खुलकर जी रही हैं। यह बात जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कही। वह एक मीडिया हाउस के समागम के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने टारगेट किलिंग पर कहा कि यह हताशा की निराशा है। एलजी ने कहा कि जहर फैलाने वालों ने पाठ्यक्रम भी ऐसा बनाया था कि बच्चों को कैसे बिगाड़ा जाए। अब हम ऐसा पाठ्यक्रम लाने जा रहे हैं कि बच्चा तय करेगा कि उसे क्या पढ़ना है। बच्चों पर पाठ्यक्रम थोपा नहीं जाएगा।

आम आदमी के कथित रहबर (लोगों के हमदर्द) और रहजन (काफिला लूटने वाला) लोगों को लूटते थे। जितना आम आदमी परेशान होता था उतना ही लोगों की तिजोरी भरती थी। कश्मीर को लूटने वाले रहजनों की दुकानें बंद हो गई हैं।

आतंक के गढ़ में बेफिक्र जी रहे लोग

कभी आतंक का गढ़ रहे पुलवामा, बारामूला और हंदवाड़ा के लोग बेफिक्र होकर जी रहे हैं। यहां युवाओं और बच्चों को बहला-फुसला कर हथियार पकड़ाए गए थे, वे आज एआई यूज करके टेक्निकल काम कर रहे हैं। कश्मीर में कई प्रॉजेक्ट्स पर काम चल रहे हैं। विकास की राह पर कश्मीर है।

'अभी तो यह शुरुआत है'

मनोज सिन्हा ने उन दो डॉक्टरों का जिक्र भी किया जिन्होंने दो महिलाओं की मौत मामले में फर्जी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बनाई थी। आतंकियों के साथ मिलकर उन्होंने कश्मीर में आतंक फैलाने का काम किया था। हाल ही में डॉक्टर्स को सस्पेंड किया गया है। एलजी ने कहा कि यह शुरुआत है। अब ऐसे ही कश्मीर में आतंक फैलाने वालों औऱ साजिश रचने बालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

जम्मू-कश्मीर के एलजी ने कहा कि उन्हें दुख होता है कि जिन्होंने कश्मीर में हिंसा की पटकथा लिखी, जिन्होंने आतंक फैलाया उन्हें सरकारी जहाज में बैठाकर घुमाया जाता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.