जम्मू-कश्मीर में चिल्लईं कलां खत्म,7 राज्यों में कोहरे का अलर्ट:अगले 3 दिन देश में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा

Updated on 31-01-2025 01:25 PM

जम्मू-कश्मीर में 30 जनवरी को चिल्लई कलां (बहुत ज्यादा ठंड) का दौर खत्म हुआ। आखिरी दिन ज्यादातर जिलों में धूप खिली। हालांकि, शाम होते-होते आसमान में बादल छाए। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।

चिल्लई कलां के पहले ही दिन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पारा -8.5ºC रहा था। इसने श्रीनगर का 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। चिल्लई कलां के दौरान जम्मू-कश्मीर में बहुत ज्यादा बर्फबारी नहीं हुई और न ही बारिश हुई है। जनवरी में बहुत कम बारिश हुई।

IMD के मुताबिक 1 फरवरी और 3 फरवरी को दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होंगे। इसका असर देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में देखने को मिलेगा।

डिस्टर्बेंस के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 7 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों के दौरान पूरे देश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है।

1 फरवरी के मौसम का हाल 

मौसम विभाग में पूरे उत्तर भारत, पश्चिम में राजस्थान-गुजरात समेत पूर्व में बंगाल-ओडिशा में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। केवल तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश हो सकती है। वहीं नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरे का अलर्ट है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.