अफगानिस्‍तान में अमेरिकी सैन्‍य अड्डे पर हुआ चीन का कब्‍जा! तालिबान के साथ मिलकर ड्रैगन की बड़ी चाल

Updated on 30-07-2024 01:42 PM
काबुल: चीन को आखिरकार अफगानिस्‍तान में बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। अफगानिस्‍तान में तालिबान के सत्‍ता में आने के बाद से ही चीन की नजर काबुल के पास स्थित एयर बेस बगराम पर थी। यह वही एयर बेस है जहां से अमेरिका पूरे अफगानिस्‍तान में अपने हवाई अभियान को चलाता था। यह एयर बेस राजधानी काबुल के पास स्थित है जिससे उसका रणनीतिक महत्‍वपूर्ण काफी बढ़ जाता है। अब अफगानिस्‍तान से तालिबान के सूत्रों से खबर आ रही है कि चीन बगराम एयरबेस पर एंटी ड्रोन सिस्‍टम तैनात करने जा रहा है। चीन ने कई बार तालिबानी सरकारी से इस अड्डे की मांग की थी लेकिन एंटी ड्रोन सिस्‍टम लगाने की खबर से इस बात की पुष्टि हो गई है कि चीन की वहां तक पहुंच हो गई है।

वहीं अफगानिस्‍तान के चर्चित पत्रकार और इन दिनों कनाडा में रह रहे बिलाल सरवरी का कहना है कि इस बात की विश्‍वसनीय खबरें हैं कि चीन और रूस की टीमें काबुल और बगराम एयरपोर्ट का 'सर्वे' कर रही हैं। रक्षा मामलों के जानकार तमीम एसे का कहना है कि चीन तालिबान राज में बगराम एयरबेस और अन्‍य बड़े प्रांतीय अड्डों पर एंटी ड्रोन सिस्‍टम लगाने जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि तालिबान के रक्षा मंत्रालय के लीक हुए मेमो से इसका खुलासा हुआ है। इसमें कहा गया है कि तालिबानी चीनी इंजीनियरों की मदद से इन सिस्‍टम को लगाने जा रहे हैं। तालिबान को डर सताता रहता है कि अमेरिका और पाकिस्‍तान ड्रोन हमला कर सकते हैं।

अफगानिस्‍तान में क्‍या है चीन का प्‍लान?


तमीम ने कहा कि यह दर्शाता है कि तालिबान और चीन के बीच सुरक्षा और सैन्‍य समझौते मजबूत होते जा रहे हैं। तालिबान के रक्षा मंत्री मुल्‍ला याकूब ने खुद ही दो दिन पहले इस खबर का खुलासा किया था। बता दें कि चीन ने सबसे पहले तालिबानी राजदूत को मान्‍यता देकर दुनिया को चौंका दिया था। वह भी तब जब खुद चीन का दोस्‍त पाकिस्‍तान इसका विरोध कर रहा था। दुनिया से अलग थलग पड़े तालिबानी प्रशासन के लिए चीन का यह कदम वरदान की तरह से था। चीन जिस तरह से कदम उठा रहा है, उससे साफ लगता है कि वह पर्दे के पीछे से तालिबानी प्रशासन को मान्‍यता देता है और रणनीतिक तथा आर्थिक लाभ हासिल करना चाहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.