चीन ने सिक्किम से 150 किमी दूर तैनात किए फाइटर-जेट्स:सैटेलाइट इमेज से हुआ खुलासा, 5500 किमी तक है इसकी रेंज

Updated on 01-06-2024 12:22 PM

चीन ने उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम के समीप तिब्बत में शिगात्से एयरबेस पर अत्याधुनिक J20 स्टेल्थ लड़ाकू विमानों को तैनात किया है। 27 मई को जारी सैटेलाइट तस्वीरों इसका खुलासा हुआ है। ये इलाका भारत के पूर्वी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से केवल 150 किलोमीटर दूर है।

 जियोस्पेशल इंटेलिजेंस सोर्सेज पर नजर रखने वाली ऑलसोर्स एनालिसिस ने इन लड़ाकू विमानों के तैनाती के बारे में खुलासा किया है। इसमें एयरबेस पर 6 चीनी J-20 स्टेल्थ लड़ाकू विमानों एक लाइन से खड़े देखा जा सकता है।

इसके साथ ही तस्वीर में 8 J-10 फाइटर जेट्स भी दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा एक KJ-500 एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल विमान भी दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन एयर फोर्स को सीमा के इतने करीब इन फाइटर जेट्स की तैनाती के बारे में पता है। हालांकि उन्होंने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

दुनिया का सबसे ऊंचा एयरबेस है शिगात्से एयरबेस
शिगात्से एयरबेस का इस्तेमाल पहले सिर्फ सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जाता था, लेकिन 2010 से इसे असैन्य उद्देश्यों में भी इस्तेमाल किया जाने लगा। यह एयरबेस 12,408 फीट की ऊंचाई पर है। यह दुनिया के सबसा ऊंचा एयरबेस है। ये पश्चिम बंगाल के हासीमारा से 290 किलोमीटर से भी कम दूर है। ये वही जगह है जहां पर भारत ने अपने 16 राफेल लड़ाकू विमानों को तैनात कर रखा है।

यह पहली बार नहीं है, जब चीन ने तिब्बत में J-20 लड़ाकू विमानों की तैनाती की है। इन विमानों को 2020 से 2023 के बीच शिनजियांग के होटन प्रान्त में देखा गया था। हालांकि अभी इन विमानों की तैनाती को बड़ी घटना माना जा रहा है। क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में लड़ाकू विमानों को पहली बार कैप्चर किया गया है।

J-20 को 'माइटी ड्रैगन' भी कहा जाता है। जुड़वां इंजन वाला ये विमान 2017 में चीनी सेना में शामिल किए गए थे। ऑल सोर्स एनालिसिस के विश्लेषक सिम टैक के मुताबिक J-20 स्टील्थ फाइटर जेट आज के समय में चीन का सबसे हाइटेक ऑपरेशनल फाइटर जेट है। चीन के पूर्वी प्रांतों में मुख्य रूप से इसकी तैनाती की गई है।

सिम टैक के मुताबिक चीन ने पिछले 5 साल में तिब्बत और भारत के पास के कई इलाकों में लगातार अपनी वायु शक्ति क्षमता को बढ़ाया है। इसमें मुख्य रूप से नए एयरपोर्ट का निर्माण और मौजूदा एयरपोर्ट को अपग्रेड करना शामिल है।

चीन ने 250 J-20 की कर रखी है तैनाती
J-20 अधिकतम 2,400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है और अपने साथ 300 किलोमीटर लंबी मारक क्षमता वाली PL-15 मिसाइल को भी ले जाने में सक्षम है। कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि चीन ने स्टील्थ लड़ाकू विमानों के 250 अलग-अलग वैरियंट को तैनात कर रखा है जिन्हें रडार पर पकड़ पाना बेहद मुश्किल है।

भारत भी अपनी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है। इसमें सतह से हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की रूसी निर्मित S-400 मिसाइल सिस्टम की तैनाती शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक S-400 को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के फाइटर जेट को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.