चीन ने दिया Apple को तगड़ा झटका, भारत ने लगाया मलहम, रेवेन्यू रेकॉर्ड हाई पर

Updated on 04-11-2023 03:48 PM
नई दिल्ली: आईफोन (iPhone) बनाने वाली दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी ऐपल (Apple) ने अपना तिमाही रिजल्ट जारी कर दिया है। सितंबर तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीदों से काफी बेहतर रहा है। खासकर भारत में ऐपल की बिक्री में जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के सीईओ टिम कुक का कहना है कि भारत में कारोबार को बढ़ाने की काफी गुंजाइश है। लेकिन चीन में ऐपल को जबरदस्त झटका लगा है। अमेरिका के बाहर चीन कंपनी का सबसे बड़ा मार्केट है लेकिन सितंबर तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में 2.5% की गिरावट आई है। चीन में कंपनी को कड़ी प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही वहां कई सरकारी विभागों में आईफोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई गई है।


किक ने कहा कि सितंबर तिमाही में कंपनी ने भारत में रेकॉर्ड रेवेन्यू कमाया है। कंपनी ने वहां डबल डिटिल में ग्रोथ दर्ज की है। भारत हमारे लिए उत्साहित करने वाला मार्केट है और हमारा फोकस इस पर है। ऐपल ने भारत में अब तक केवल दो स्टोर खोले हैं। कुक ने कहा कि भारत में कंपनी की अभी शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा, 'भारत के मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी अभी बहुत कम है और वहां काफी संभावनाएं हैं। वहां बहुत सारे लोग मिडिल क्लास में शामिल हो रहे हैं। भारत में हमारे रिटेल स्टोर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।'

लगातार बढ़ रही हिस्सेदारी

भारत के स्मार्टफोन मार्केट में ऐपल की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। कंपनी भारत में प्रॉडक्शन के साथ-साथ रिटेल और सेल्स में भी आक्रामक तरीके से निवेश कर रही है। साइबरमीडिया रिसर्च के मुताबिक 2018 में भारत के मार्केट में ऐपल की हिस्सेदारी एक परसेंट थी जो 2023 की तीसरी तिमाही के अंत में छह परसेंट पहुंच गई। भारत में समृद्धि बढ़ने के साथ-साथ लोगों में महंगे आईफोन को लेकर क्रेज बढ़ रहा है। भारत के स्मार्टफोन मार्केट में फिलहाल चीन की कंपनियों का दबदबा है। शाओमी 17 फीसदी हिस्सेदारी के साथ पहले नंबर पर है। इसके बाद दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग है। चीन की कंपनी वीवो तीसरे, रियलमी चौथे और ओप्पो पांचवें नंबर पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.