बर्बाद हो रही पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था को चीन ने दी लाइफलाइन, 2 अरब डॉलर का लोन रोलओवर करने का फैसला

Updated on 01-04-2023 06:24 PM
इस्लामाबाद: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए चीन एक बड़ी मदद लेकर आया है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को कहा है कि चीन ने पिछले हफ्ते मेच्योर हुए 2 अरब डॉलर के कर्ज को रोलओवर करने का फैसला किया है। आसान शब्दों में कहें तो चीन ने पाकिस्तान को दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाने के लिए अतिरिक्त समय दे दिया है। ये पाकिस्तान के लिए एक बड़ी राहत है। पाकिस्तान के लिए रोलओवर बेहद महत्वपूर्ण था, क्योंकि इसके पास कर्ज चुकाने के लिए धनराशि नहीं थी।

इशाक डार ने संसद को बताया, 'मुझे यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि इसे 23 मार्च को लागू कर दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि सभी संबंधित दस्तावेज पूरे कर लिए गए हैं।' पाकिस्तान के कर्ज को रोलओवर करने को लेकर चीन की सरकार और चीनी केंद्रीय बैंक ने कोई टिप्पणी नहीं की है। डार की टिप्पणी इस कर्ज के परिपक्व होने की पहली आधिकारिक घोषणा थी। इशाक डार ने लेकिन इस रोलओवर लोन के मेच्योर होने की तारीख और अन्य शर्तों के बारे में नहीं बताया।

पाकिस्तान को चाहिए कर्ज

अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए पाकिस्तान को आईएमएफ से कर्ज की जरूरत है। लेकिन 1.1 अरब डॉलर का कर्ज पाने के लिए आईएमएफ की कई शर्तें उसे माननी होंगी। इसमें से बाहरी वित्तपोषण का आश्वासन बेहद महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान फरवरी से ही आईएमएफ के साथ बातचीत कर रहा है। फंडिंग से जुड़ी शर्तों को मानते हुए पाकिस्तान ने गैस, बिजली और पेट्रोल की सब्सिडी हटा दी है। इसके अलावा एक्सचेंज रेट पर लगाया गया कैप भी हटा दिया है।

सऊदी और यूएई से मदद की उम्मीद

इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान की वित्त राज्य मंत्री डॉ. आयशा पाशा ने एक पार्लियामेंट्री पैनल के सामने कहा था कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से जल्द ही आर्थिक मदद मिल सकती है। यह आईएमएफ के साथ स्टाफ लेवल समझौते के लिए जरूरी है। पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. आयशा ने कहा था कि सऊदी और यूएई की ओर से एक्सटर्नल फाइनेंसिंग से जुड़ी बातचीत में प्रगति हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.