चीन के पास नहीं इस बीमारी का इलाज, 4 साल से ड्रैगन है परेशान, पूरी इकॉनमी डूबने का खतरा

Updated on 17-11-2025 02:04 PM
नई दिल्ली: चीन का रियल एस्टेट संकट लगातार गहराता जा रहा है। पिछले 4 साल से चीन की सरकार इसे सुलझा नहीं पाई है और इसके कारण पूरी इकॉनमी के डूबने का खतरा बना हुआ है। अक्टूबर में नए मकानों की कीमत में 0.45% गिरावट आई है है जो इस साल सबसे ज्यादा है। साथ ही रीसेल होम प्राइस में भी 0.66 फीसदी गिरावट आई है जो 13 महीने में सबसे ज्यादा है। एक सर्वे के मुताबिक देश के 70 प्रमुख शहरों में नए और रीसेल मकानों की कीमत में गिरावट आई है जो पूरे रियल एस्टेट सेक्टर की कमजोरी को उजागर करता है।

जानकारों का कहना है कि चीन में नए मकानों की डिमांड लगातार घट रही है जिससे कीमतों में गिरावट आ रही है। चाइना इंडेक्स एकेडमी द्वारा 260 शहरों में कराए गए एक सर्वे के मुताबिक छोटे शहरों में होम परचेजिंग कॉन्फिडेंस में पिछले महीने की तुलना में 2.9 फीसदी की गिरावट आई। चीन की इकॉनमी में रियल एस्टेट सेक्टर का करीब एक तिहाई योगदान है। इसके डूबने से बैंकिंग सेक्टर को भी नुकसान हो सकता है। बैंकों ने रियल एस्टेट सेक्टर को काफी लोन दिया है जिसके डूबने का खतरा है।

रियल एस्टेट संकट

चीन का रियल एस्टेट सेक्टर साल 2021 से ही जूझ रहा है जब Evergrande ने कर्ज के भुगतान में डिफॉल्ट किया था। इसके बाद कई कंपनियां इसकी चपेट में आ गईं। इस संकट के कारण होमबायर्स, इन्वेस्टर्स और कंपनियों का भरोसा बुरी तरह डगमगाया हुआ है। सरकार ने इस सेक्टर को संकट से उबारने के लिए कई कदम उठाए हैं लेकिन अब तक ये बेअसर रहे हैं। देश में प्रॉपर्टी सेल्स और प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट में काफी आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.