दुनिया में 'तूफानी रफ्तार' से परमाणु बम बना रहा चीन, 1000 तक पहुंच जाएगा आंकड़ा, रिपोर्ट ने डराया

Updated on 20-01-2024 01:30 PM
बीजिंग: ताइवान से लेकर भारत तक को गीदड़भभकी दे रहा चीन बहुत तेजी से परमाणु बम बना रहा है। चीन के पास अभी 500 परमाणु बम हो गए हैं और साल 2030 तक वह इसे बढ़ाकर 1000 तक पहुंचाने की तैयारी में है। चीन दुनिया के उन देशों में शामिल है जो सबसे ज्‍यादा तेजी से परमाणु बम बना रहे हैं। चीन बड़े पैमाने पर मिसाइल साइलो बना रहा है और इनमें परमाणु बम से लैस मिसाइलों को छिपाकर रखने की प्‍लानिंग है। अमेरिकी वैज्ञानिकों की ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। यह रिपोर्ट साल 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु हमला किए जाने के बाद से ही हर साल जारी की जाती है।

अमेरिकी वैज्ञानिकों की यह रिपोर्ट भारत के लिए इसलिए महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि हिंदुस्‍तान का परमाणु कार्यक्रम चीन को ही ध्‍यान में रखकर बनाया गया है। दुनिया में कुल 9 ऐसे देश हैं जिनके पास परमाणु बम हैं। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, पाकिस्‍तान, भारत, चीन, इजरायल, उत्‍तर कोरिया और फ्रांस शामिल हैं। चीन 3 नए मिसाइल साइलो बना रहा है ताकि अंतरमहाद्वीपीय मिसाइलों को उसमें रखा जा सके। चीन ने इन मिसाइल साइलो को लिक्विड फ्यूल से चलने वाली डीएफ-5 आईसीबीएम के लिए बना रहा है। यह चीन की नए वेरिएंट वाली मिसाइल है।

चीन के पास यूरेनियम और प्‍लूटोनियम का जखीरा


इस रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है जिसमें परमाणु बमों की संख्‍या साल 2030 तक 1000 तक पहुंचने का अनुमान है। इनमें से कई परमाणु बम बिल्‍कुल दागे जाने की स्थिति में होंगे। चीन के पास साल 2022 के अंत तक 14 टन अत्‍यध‍िक संवर्द्धित यूरेनियम मौजूद था। इसके अलावा 2.9 टन प्‍लूटोनियम परमाणु बम के लिए मौजूद है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इतने यूरेनियम और प्‍लूटोनियम से चीन अपने परमाणु बमों की संख्‍या को अगले 5 साल के अंदर 1000 तक पहुंचा सकता है। चीन अपने लोप नूर टेस्‍ट साइट का विस्‍तार कर रहा है।

इस जगह पर चीन कंक्रीट बिल्डिंग, एक नई सुरंग और अंडरग्राउंड केंद्र बना रहा है। पेंटागन के हवाले से इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सेना की रॉकेट फोर्स लगातार परमाणु हमले को लेकर अभ्‍यास करती रहती है। बता दें कि चीन की कोशिश है कि अपनी परमाणु ताकत को इस स्‍तर तक पहुंचा दिया जाए ताकि वह अमेरिका को जवाब दे सके। चीन का इरादा ताइवान पर कब्‍जा करने का है और फ‍िलीपीन्‍स से लेकर जापान तक को धमकाने में लगा हुआ है। यही नहीं भारत के साथ उसकी तनातनी लद्दाख में बरकरार है। ऐसे में यह रिपोर्ट दुनिया को टेंशन में डालने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.