चीन हमारा दोस्त, भाई, सब कुछ... मुस्लिम जगत ने नकारा तो कर्ज के लालच में बीजिंग के आगे बिछा पाकिस्तान

Updated on 18-03-2023 08:58 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश सचिव डॉ असद मजीद खान इस वक्त चीन में हैं। शुक्रवार को मजीद खान ने बीजिंग में चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री किन गांग से मुलाकात की। पाकिस्तान के गहराते आर्थिक संकट के बीच विदेश सचिव कल चीन पहुंचे हैं जो अपने 'दोस्त' को वित्तीय सहायता दे रहा है। आईएमएफ के साथ स्टाफ लेवल एग्रीमेंट को हासिल करने के लिए पाकिस्तान को मुस्लिम देशों के समर्थन की जरूरत है जो कई बार अनुरोध के बावजूद मदद के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।

कर्ज के लालच में चीन की शरण में पाकिस्तान

उन्होंने कहा कि किन गांग ने 'चीन-पाकिस्तान ऑल-वेदर स्ट्रेटेजिक कोऑपरेटिव पार्टनरशिप' के लिए चीन की मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है। खबरें बताती हैं कि चीन की एक बैंक की तरफ से पाकिस्तान को आने वाले दिनों में 500 मिलियन डॉलर की एक और किश्त मिलने वाली है। इसके साथ चीन के कुल 2 अरब डॉलर कर्ज में से 1.7 अरब डॉलर पाकिस्तान के पास पहुंच जाएगा।

ऐसे में अब पाकिस्तान कर्ज के लिए चीन की शरण में पहुंचा है। खबरों की मानें तो पाक आर्मी चीफ भी आने वाले कुछ दिनों में चीन जा सकते हैं। जियो टीवी की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार विदेश सचिव ने अपने चीनी समकक्ष के साथ बातचीत में 'दोनों देशों के बीच भाईचारे' को दोहराया। मजीद के हवाले से कहा गया, 'पाकिस्तान और चीन भाई, भरोसेमंद दोस्त और शांति और विकास के स्थायी साझेदार हैं।'

असीम मुनीर, बिलावल भुट्टो भी जाएंगे चीन

विदेश सचिव के बाद पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भी चीन जा सकते हैं। गुरुवार को चीन के सरकारी चैनल सीजीटीएन से बात करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि वह आगामी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर से निराशा हाथ लगने के बाद अब चीन ही डूबते पाकिस्तान का इकलौता सहारा बचा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.