चीन ने अंतरिक्ष में भेजे 136 पौधों के बीज, क्या स्पेस में खेती का महाप्लान बना रहा है ड्रैगन?

Updated on 01-08-2023 01:17 PM
बीजिंग: चीन आज के समय स्पेस में अपनी पहुंच बढ़ाने में लगा हुआ है। अमेरिका को टक्कर देते हुए चीन अपना स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में तैनात कर रहा है। इसके अलावा वह नए-नए तरह के प्रयोग अंतरिक्ष में कर रहा है। चीन के अधिकारियों ने खुलासा किया है कि शेनझोउ 16 मिशन के तहत स्पेस में 100 से ज्यादा पौधों के बीज तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजे गए हैं। चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी (CMSA) के मुताबिक मई के अंत में तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन में 136 बीज और पौधों की जेनेटिक सामग्री अंतरिक्ष में भेजी गई जो 53 संस्थानों से आए थे।

इनमें 47 फसलें शामिल थीं, जिनमें 12 अनाज की फसलों के बीज और 28 नकदी फसल के बीज थे। इसके अलावा वन पौधों, घास, फूलों और औषधीय पौधों की 76 प्रजातियां भी स्पेस में भेजी गई थी। कृषि और औद्योगिक सूक्ष्मजीवों, खाद्य कवक, शैवाल और काई समेत अन्य 13 सूक्ष्मजीव भी कक्षा में भेजे गए। चीन दशकों से अंतरिक्ष प्रजनन से जुड़े प्रयोग में लगा हुआ है, जिसकी शुरुआत 1980 के दशक से ही कर दी गई थी। इसी तरह के प्रयोग अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर भी किए जा रहे हैं।

चीन ने बनाया स्पेस स्टेशन

चीन ने 2022 में तियांगोंग स्पेस स्टेशन का निर्माण पूरा कर लिया है। वर्तमान में शेनझोउ 16 अंतरिक्ष यान पर सवार होकर एक दल इसकी कक्षा में पहुंचा है। यह चीन की ओर से अंतरिक्ष स्टेशन में इंसानों को भेजने का पांचवा मिशन है। शेनझोउ 15 के क्रू मेंबर जून में धरती पर वापस लौटे थे। लौटने के बाद वह पहली बार चीन के मीडिया के सामने आए। इस मिशन में तीन अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन में गए थे।

चांद पर भी उगाए थे पौथे

चीन चांद पर भी पौधे उगा चुका है। चीन ने चांग ई-4 स्पेसक्राफ्ट के जरिए चांद पर पौधों वाला एक बॉक्स भेजा था। यह पहली बार था जब चांद पर कोई जैविक पदार्थ भेजा गया था। चीन यहां पर पौधों को उगाने में कामयाब हो गया था। कपास के बीज को एक खास तरह के डिब्बे में भेजा गया था। वहीं, नासा के स्पेस स्टेशन में कई पत्तेदार सब्जियां और पौधे उगाए जा चुके हैं। लेकिन नासा ने अभी तक चांद पर ऐसा कुछ नहीं किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.