चीन चाहता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव ट्रंप जीतें, भारतीय अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति ने बोला हमला

Updated on 23-08-2024 02:14 PM
शिकागो: भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने गुरुवार को कहा कि चीन चाहता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत हो। इलिनोइस से सांसद कृष्णमूर्ति शिकागो में ‘डेमोक्रेटिक नेशनल कॉन्फ्रेंस’ को संबोधित करने वाले एकमात्र भारतीय-अमेरिकी सांसद हैं। प्रतिनिधि सभा में चीन से जुड़े मामलों की एक समिति के वरिष्ठ सदस्य कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘चीन के एक शीर्ष नेता ने एक पुस्तक लिखी है जिसका शीर्षक है ‘अमेरिका अगेंस्ट अमेरिका’ और उन्हें लगता है कि वे इस तरह जीत जाएंगे। अमेरिका को हराने का एकमात्र तरीका यही है कि हम खुद को हरा दें।’

उन्होंने कहा कि संसद में उनका काम चीन की अर्थव्यवस्था का अध्ययन करना है। सांसद ने कहा, ‘मेरी बातों को गंभीरता से लें कि वे मोलभाव की मेज पर डोनाल्ड ट्रंप को देखना चाहते हैं क्योंकि वह अंतहीन व्यापारिक युद्ध शुरू करेंगे जिससे अमेरिकियों के लिए कीमतें बढ़ेंगी क्योंकि वह अमेरिका में श्रमिकों को प्रशिक्षित करने वाले कार्यक्रमों में कटौती करेंगे। इन सबसे बढ़कर ट्रंप अमेरिकियों को अमेरिकियों के खिलाफ खड़ा करेंगे और चीन यही चाहता है कि हम आपस में लड़ें।’

उन्होंने कहा,‘हमें हराने का यही तरीका है लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। कमला हैरिस ने हमसे क्या कहा है? जब हम मिलकर लड़ते हैं, तब जीतते हैं। वह जानती हैं कि जब हम एक देश के रूप में लड़ते हैं तो हम जीतते हैं। जब हम एक टीम के रूप में लड़ते हैं तो हम जीतते हैं। यही कारण है कि जब नवंबर में कमला हैरिस जीतेंगी, तो हम जीतेंगे। ’ इस बीच अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी औपचारिक रूप से स्वीकार कर ली है। चुनाव में हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ी टक्कर है। भारतीय-अफ्रीकी मूल की हैरिस ने शिकागो में बृहस्पतिवार रात ‘डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन’ के दौरान उम्मीदवारी स्वीकार की और इसी के साथ वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी की दूसरी महिला नेता बन गईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.