पाकिस्तान तक ट्रेन चलाएगा चीन, 58 अरब डॉलर में बिछाएगा 3000 किमी लंबी रेलवे लाइन, बदलेगी दक्षिण एशिया की सूरत

Updated on 28-04-2023 06:34 PM
बीजिंग : चीन ने 58 अरब डॉलर की रेलवे प्रणाली के साथ अपने अब तक के सबसे महंगे बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का प्रस्ताव दिया है। यह रेलवे सिस्टम पाकिस्तान को पश्चिमी चीन से जोड़ेगा। एक रिपोर्ट में गुरुवार को इसकी जानकारी दी गई। चीन के इस प्रस्ताव का उद्देश्य पश्चिमी व्यापार पर निर्भरता को और कम करना है। यह परियोजना न सिर्फ व्यापार बल्कि भू-राजनीति को भी एक नया आकार दे सकती है। चीन इसकी लागत 58 अरब डॉलर का ज्यादातर खर्च उठाएगा क्योंकि पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसमें इतना खर्च इसलिए आ रहा है क्योंकि यहां कुछ इलाके पहाड़ी और बहुत ऊबड़-खाबड़ हैं।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार चीन की सरकारी कंपनी चाइना रेलवे फर्स्ट सर्वे एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट ग्रुप कॉर्पोरेशन लिमिटेड के विश्लेषकों ने 57.7 अरब डॉलर की इस योजना की समीक्षा की है। उनका कहना है कि भारी कीमत के बावजूद यह प्रोजेक्ट निवेश के योग्य है। प्रस्ताव के समीक्षा बोर्ड के अनुसार 2993 किमी की रेल प्रणाली पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह को शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में चीनी शहर काशगर से जोड़ेगी।

विश्लेषकों ने प्रोजेक्ट के लिए मांगा समर्थन

चीनी विश्लेषकों की टीम ने इस महीने की शुरुआत में चीनी मैग्जीन रेलवे ट्रांसपोर्ट एंड इकोनॉमी में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। यह रिपोर्ट कहती है, 'सरकार और वित्तीय संस्थानों को इस प्रोजेक्ट को मजबूत समर्थन प्रदान करना चाहिए।' रिपोर्ट में रेलवे प्रोजेक्ट के लिए घरेलू विभागों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने, फंड के प्रयासों को तेज करने और इसके निर्माण के लिए मजबूत नीति समर्थन और गारंटी प्रदान करने की बात कही गई है।

तुर्की और ईरान तक जा सकती है चीन की ट्रेन

यह रेलवे सिस्टम चीन को अरब सागर से जोड़ेगा और उसके लिए और अधिक व्यापार मार्ग खोलेगा। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह भविष्य में कई और रेलवे प्रणालियों को प्रोत्साहित कर सकता है जो चीन को तुर्की और ईरान से जोड़ सकता है। व्यापार मार्ग चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है, जिसका उद्देश्य चीन को 'वर्ल्ड सुपरपॉवर' के रूप में मजबूत करना और व्यापार क्षेत्र में वैश्विक वर्चस्व कायम करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.